-
परिभाषा - किसी वस्तु आदि के नीचे का भाग
- वाक्य में प्रयोग -
इस बर्तन के तले में छेद है।
- समानार्थी शब्द -
तला
-
परिभाषा - किसी भी वस्तु की भीतरी निचली सतह
- वाक्य में प्रयोग -
लोटे के तले में राख जमी है।
- समानार्थी शब्द -
तला ,
तलहटी
-
परिभाषा - जूते के नीचे का वह भाग जो चलने पर ज़मीन से सटी होती है
- वाक्य में प्रयोग -
इस जूते का तला फट गया है।
- समानार्थी शब्द -
तला ,
सोल
-
परिभाषा - पहनने के कपड़े के नीचे का अस्तर
- वाक्य में प्रयोग -
इस फ्राक में सूती का भितल्ला लगा है।
- समानार्थी शब्द -
भितल्ला
-
परिभाषा - बहुमंजिली इमारतों में ऊपर नीचे के विचार से बने मकान के स्तर
- वाक्य में प्रयोग -
मेरा घर सातवीं मंजिल पर है।
-
परिभाषा - मंज़िल या तल्ले का
- वाक्य में प्रयोग -
बड़े शहरों में बहु मंज़िला मकान अधिक होते हैं।
- समानार्थी शब्द -
मंजला
-
परिभाषा - किसी वस्तु का वह निचला भाग जिसके आधार पर वह ठहरी रहती है
- वाक्य में प्रयोग -
इस कड़ाही का पेंदा मोटा है।
- समानार्थी शब्द -
पेंदा ,
तला ,
तल