-
परिभाषा - शारीरिक या प्राकृतिक रूप से अंगों से संबंधित समूह
- वाक्य में प्रयोग -
पाचन क्रिया में पाचन तंत्र सहायक होता है ।
- समानार्थी शब्द -
अंग समूह
-
परिभाषा - हिन्दुओं का उपासना संबंधी एक शास्त्र
- वाक्य में प्रयोग -
उपयोग करते समय तंत्र के सिद्धांतों को गुप्त रखा जाता है ।
- समानार्थी शब्द -
तंत्र शास्त्र ,
तंत्र विद्या
-
परिभाषा - स्वतंत्र पर एक दूसरे से जुड़े हुए तत्वों का वह समूह जिनसे एक इकाई का निर्माण होता है
- वाक्य में प्रयोग -
कानून व्यवस्था में सुधार आनी चाहिए।
- समानार्थी शब्द -
व्यवस्था ,
प्रणाली
-
परिभाषा - झाड़ने फूँकने का मंत्र
- वाक्य में प्रयोग -
तंत्रशास्त्र के आधार पर तंत्र के दो प्रकार हैं ।
-
परिभाषा - * वह यंत्र जिसमें एक से अधिक प्रारूप आदि एक दूसरे से सुसंगत रूप से जुड़े होते हैं और संयुक्त रूप से किसी कार्य को करने में सहायक होते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
इस तंत्र में दो मोटर लगे हैं ।
-
परिभाषा - बटा हुआ सूत
- वाक्य में प्रयोग -
यह साड़ी रेशमी धागे से बनी हुई है।
- समानार्थी शब्द -
सूत ,
धागा ,
तागा
-
परिभाषा - देश के शासन की कोई प्रणाली
- वाक्य में प्रयोग -
भारत में शासन-तंत्र लोकप्रधान है ।
- समानार्थी शब्द -
शासनतंत्र