परिभाषा - एक जगह से दूसरी जगह पहुँचने के लिए चलना
वाक्य में प्रयोग -
अब यहाँ से जाना होगा।
समानार्थी शब्द -
प्रस्थान करना ,
रवाना होना
विलोम शब्द -
आना
परिभाषा - संगति के उपयुक्त होना
वाक्य में प्रयोग -
इस पैंट के साथ यह शर्ट मेल नहीं खाती है।
समानार्थी शब्द -
मेल खाना ,
जँचना
परिभाषा - * घूमने के लिए किसी स्थान पर जाना
वाक्य में प्रयोग -
आप अमरीका कब गए थे ?
समानार्थी शब्द -
यात्रा करना ,
सैर करना
परिभाषा - * किसी प्रणाली या प्रक्रिया का अनुसरण करना या कोई मार्ग अपनाना
वाक्य में प्रयोग -
यह जानकारी आप के जरिए जानी चाहिए। / वह बहुत सारी समस्याओं से गुजरी।
परिभाषा - फैला होना या उपयोग के रूप में होना
वाक्य में प्रयोग -
यह रास्ता कहाँ जाता है।
परिभाषा - किसी चीज़ का एक स्थान पर न होना
वाक्य में प्रयोग -
बिजली अभी-अभी चली गयी।
समानार्थी शब्द -
चला जाना
परिभाषा - यात्रा या भ्रमण करना
वाक्य में प्रयोग -
मुझे अक्सर अपने काम के सिलसिले में जाना पड़ता है।
समानार्थी शब्द -
यात्रा करना ,
सफ़र करना
परिभाषा - अधिक मान, संख्या आदि में से छोटे मान, संख्या आदि का निकलकर अलग होना
वाक्य में प्रयोग -
दस में से पाँच घटे कितने बचे ?
समानार्थी शब्द -
घटना ,
कम होना
परिभाषा - किसी तरह का नुकसान या हानि होना
वाक्य में प्रयोग -
मेरी थोड़ी मदद कर देंगे तो आपका क्या बिगड़ेगा? / मेरी थोड़ी मदद कर देंगे तो आपका क्या जाएगा?
समानार्थी शब्द -
बिगड़ना
परिभाषा - एक विशेष बिंदु के बाद या दो बिंदुओं तक फैलना, जाना या विस्तृत होना
वाक्य में प्रयोग -
उसकी बुद्धि बहुत दूर तक नहीं दौड़ती।
समानार्थी शब्द -
दौड़ना ,
चलना
परिभाषा - एक स्थान से दूसरे स्थान को जाने की क्रिया
वाक्य में प्रयोग -
हम मुंबई से दिल्ली सफ़र कर रहे थे।
समानार्थी शब्द -
गमन ,
प्रस्थान ,
रवानगी
परिभाषा - गर्भ से बच्चा बाहर निकालना
वाक्य में प्रयोग -
उसने सात बच्चे पैदा किए पर एक भी सुपात्र नहीं निकला।
समानार्थी शब्द -
पैदा करना ,
जन्म देना ,
जन्माना
परिभाषा - गुण, रूप, आदि में खराबी आना
वाक्य में प्रयोग -
यह यंत्र जवाब दे रहा है।
समानार्थी शब्द -
जवाब देना ,
बिगड़ना ,
ख़राब होना
परिभाषा - माल की बिक्री होना
वाक्य में प्रयोग -
आज उसका सारा माल शाम से पहले ही बिक गया।
समानार्थी शब्द -
बिकना ,
खपना
परिभाषा - शरीर से जान निकलना
वाक्य में प्रयोग -
दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति ने आज सुबह ही आँख मुँदाया। / अंत में घायल बच्चों ने दम तोड़ दिया। / माउंट एवेरेस्ट चढ़ते वक्त ट्रेककर की जान निकल गई। / बिमार व्यक्ति आज सुबह ही मर गया।
समानार्थी शब्द -
मरना ,
परलोक सिधारना ,
जान निकलना