हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
जलना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - तीखे या मसालेदार खाना खाने से मुँह में जलन होना
  • वाक्य में प्रयोग - तेज़ मिर्च वाले समोसे खाने से मेरा मुँह जल गया।
  • समानार्थी शब्द - जलन होना
जलना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - दूसरे का लाभ या हित देखकर मन में कुढ़ना
  • वाक्य में प्रयोग - राम की तरक्की देख कर श्याम जलता है।
  • समानार्थी शब्द - ईर्ष्या करना , द्वेष करना
जलना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - आग के संपर्क से अंगारे या लपट के रूप में होना
  • वाक्य में प्रयोग - चूल्हे में आग जल रही है।
  • समानार्थी शब्द - सुलगना , दग्ध होना
जलना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - आग आदि के संपर्क के कारण नष्ट या खराब होना
  • वाक्य में प्रयोग - इस पुस्तक के कुछ पन्ने आग से जल गए हैं। / ज्यादा देर तक आग पर रखे रहने के कारण सब्जी जल गई।
जलना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - आग पर रखे जाने के कारण भाप बनना
  • वाक्य में प्रयोग - चाय बनाने के लिए चूल्हे पर रखा पानी जल गया।
  • समानार्थी शब्द - वाष्पित होना
जलना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - अग्नि के सम्पर्क से किसी अंग आदि का पीड़ित होना
  • वाक्य में प्रयोग - बहू खाना बनाते समय जल गई।
जलना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - अधिक धूप, खाद आदि के कारण पौधों का मर जाना
  • वाक्य में प्रयोग - पानी के अभाव में पूरी फ़सल जल गई।
जलना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी वस्तु का उष्णता और प्रकाश देना
  • वाक्य में प्रयोग - पूरी रात दिया जलता रहा। / बिजली चली गई है, टॉर्च जला लो।
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay