- 
                                  परिभाषा -  किसी जगह पर आच्छादित या फैले होना
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   खेत की कितनी जगह तो यह पेड़ छेंके हुए है।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    छेंकना     , 
                                  
                                    घेरना    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
                            
                            
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  किसी वस्तु को चारों ओर से कोई चीज या कुछ चीजें खड़ी करके रोकना
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   हमारे सैनिकों ने कुछ शत्रु सैनिकों को घेरा है।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    घेरना     , 
                                  
                                    छेंकना    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  अड़चन या बाधा डालना
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   डाकुओं ने मार्ग रोक दिया।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    रोकना     , 
                                  
                                    अवरुद्ध करना    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  रेखाओँ आदि की सहायता से किसी क्षेत्र की सीमा निर्धारित करना
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   खेल के मैदान को अलग-अलग खेलों के लिए अलग-अलग घेरा गया है।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    घेरना     , 
                                  
                                    छेंकना    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
                            
                            
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  पुलिस या सेना का किसी मकान या स्थान के चारों ओर इस प्रकार खड़े हो जाना कि उस मकान या स्थान से कोई बाहर न निकलने या भागने पाए
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   पुलिस ने आतंकियों के अड्डे को घेर लिया है।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    घेरना     , 
                                  
                                    छेंकना    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  कहीं बैठ या रुककर उस स्थान को भरना ताकि औरों के लिए जगह न रहे
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   आगे की सारी कुर्सियाँ तो लड़कों ने घेरा है।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    घेरना     , 
                                  
                                    छेंकना    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  कोई काम करने के लिए किसी को चारों ओर से बहुत दबाव डालकर विवश करना
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   अपनी बात मनवाने के लिए मज़दूरों ने मालिक को घेरा।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    घेरना     , 
                                  
                                    छेंकना    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  बहुत आग्रह, प्रार्थना या खुशामद करना
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   अपने तबादले के लिए उसने कई मंत्रियों को घेरा पर कोई काम नहीं बना।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    घेरना     , 
                                  
                                    छेंकना    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
                            
                            
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  किसी के चारों ओर गोल लकीर खींचना
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   सही उत्तर पर गोला लगाओ। / सही उत्तर पर घेरा लगाओ।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    गोला लगाना     , 
                                  
                                    गोला बनाना     , 
                                  
                                    घेरा लगाना