-
परिभाषा - किसी जगह पर आच्छादित या फैले होना
- वाक्य में प्रयोग -
खेत की कितनी जगह तो यह पेड़ छेंके हुए है।
- समानार्थी शब्द -
छेकना ,
घेरना
- एक तरह का -
फैलना
-
परिभाषा - रेखाओँ आदि की सहायता से किसी क्षेत्र की सीमा निर्धारित करना
- वाक्य में प्रयोग -
खेल के मैदान को अलग-अलग खेलों के लिए अलग-अलग घेरा गया है।
- समानार्थी शब्द -
घेरना ,
छेकना
- एक तरह का -
काम करना
-
परिभाषा - पुलिस या सेना का किसी मकान या स्थान के चारों ओर इस प्रकार खड़े हो जाना कि उस मकान या स्थान से कोई बाहर न निकलने या भागने पाए
- वाक्य में प्रयोग -
पुलिस ने आतंकियों के अड्डे को घेर लिया है।
- समानार्थी शब्द -
घेरना ,
छेकना
- एक तरह का -
घेरना
-
परिभाषा - कहीं बैठ या रुककर उस स्थान को भरना ताकि औरों के लिए जगह न रहे
- वाक्य में प्रयोग -
आगे की सारी कुर्सियाँ तो लड़कों ने घेरा है।
- समानार्थी शब्द -
घेरना ,
छेकना
- एक तरह का -
कब्जा करना
-
परिभाषा - कोई काम करने के लिए किसी को चारों ओर से बहुत दबाव डालकर विवश करना
- वाक्य में प्रयोग -
अपनी बात मनवाने के लिए मज़दूरों ने मालिक को घेरा।
- समानार्थी शब्द -
घेरना ,
छेकना
- एक तरह का -
मज़बूर करना
-
परिभाषा - बहुत आग्रह, प्रार्थना या खुशामद करना
- वाक्य में प्रयोग -
अपने तबादले के लिए उसने कई मंत्रियों को घेरा पर कोई काम नहीं बना।
- समानार्थी शब्द -
घेरना ,
छेकना
- एक तरह का -
चापलूसी करना
-
परिभाषा - किसी वस्तु के चारों ओर गोल निशान या चिह्न बनाना
- वाक्य में प्रयोग -
सही उत्तर पर गोला लगाओ। / सही उत्तर पर घेरा लगाओ।
- समानार्थी शब्द -
गोला लगाना ,
गोला बनाना ,
घेरा लगाना ,
घेरना