-
परिभाषा - काग़ज़,कपड़े आदि पर ढले, खुदे या लिखे हुए अक्षरों, चित्रों आदि के चिन्ह
- वाक्य में प्रयोग -
इस साड़ी पर जहाज के छाप हैं।
- समानार्थी शब्द -
छाप ,
छप्पा
-
परिभाषा - अवैध वस्तुओं या किसी व्यक्ति आदि को पकड़ने के लिए पुलिस या सरकारी विभागों द्वारा की जानेवाली अचानक जाँच-पड़ताल या ली जानेवाली तलाशी
- वाक्य में प्रयोग -
आज पुलिस ने सेठ करोड़ीमल के घर पर छापा मारा। / आज इस कार्यालय में पुलिस की रेड पड़ी है।
- समानार्थी शब्द -
रेड
-
परिभाषा - लकड़ी या धातु आदि का वह खंड जिसपर कोई आकृति या बेल-बूटे आदि खुदे हों और उसे किसी दूसरी वस्तु पर रखकर दबाने से उसमें खुदी आकृति उतर या बन जाए
- वाक्य में प्रयोग -
मजदूर ठप्पे से कपड़ों पर तरह-तरह की छाप बना रहा है।
- समानार्थी शब्द -
ठप्पा ,
थापा
-
परिभाषा - छापा मारने का काम
- वाक्य में प्रयोग -
सरकारी अधिकारी के घर व दफ्तर की छापामारी से पुलिस को कुछ भी हासिल नहीं हुआ।
- समानार्थी शब्द -
छापामारी ,
छापेमारी
-
परिभाषा - मोहर लगाने पर प्राप्त छाप या आकृति
- वाक्य में प्रयोग -
उसने कागज पर लगी मोहर के ऊपर हस्ताक्षर कर दिया।
- समानार्थी शब्द -
मोहर ,
मुहर ,
स्टांप
-
परिभाषा - अक्षर, चिह्न, नाम आदि की छाप लेने या उन्हें दबाकर अंकित करने का ठप्पा
- वाक्य में प्रयोग -
प्रधानाचार्य ने अपने नाम की एक मुहर बनवाई।
- समानार्थी शब्द -
मुहर ,
मोहर ,
मुद्रा