-
परिभाषा - काग़ज़ का वह पुरजा जिस पर किसी बैंक के नाम यह लिखा रहता है कि अमुक व्यक्ति को हमारे खाते में से इतना धन दे दो
- वाक्य में प्रयोग -
सीमा चेक को भुनाने के लिए बैंक गई है ।
- समानार्थी शब्द -
धनादेश
-
परिभाषा - मध्य यूरोप का एक देश
- वाक्य में प्रयोग -
चेक की राजधानी प्राग है ।
- समानार्थी शब्द -
चेक गणराज्य ,
चेक रिपब्लिक
-
परिभाषा - चेक देश का निवासी
- वाक्य में प्रयोग -
उस चेक को हिन्दी भी बोलना आता था ।
- समानार्थी शब्द -
चेकवासी
-
परिभाषा - चेक लोगों की भाषा
- वाक्य में प्रयोग -
मंजरी को चेक सीखने का बड़ा मन है ।
- समानार्थी शब्द -
चेक भाषा
-
परिभाषा - चेक देश का या चेक देश से संबंधित
- वाक्य में प्रयोग -
चेक विशेषज्ञयों की मदद से पाकिस्तान ने अपने देश में यूरेनियम की खोज की थी ।
-
परिभाषा - चेक भाषा संबंधी या चेक भाषा का
- वाक्य में प्रयोग -
दूतावास में चेक पुस्तकों की प्रदर्शनी लगी है ।
-
परिभाषा - लंबाई और चौड़ाई में पड़ी हुई धारियों से बनी आकृति
- वाक्य में प्रयोग -
इस कपड़े का चारखाना मुझे बहुत पसंद आया ।
- समानार्थी शब्द -
चौख़ाना