-
परिभाषा - हाथ से अनाज पीसने का एक यंत्र जिसमें दो गोल पत्थर के पाट लगे रहते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
दादी रोज़ चक्की चलाती है।
- बहुवचन -
चक्कियाँ
- समानार्थी शब्द -
जाँत
-
परिभाषा - अनाज, गल्ले, दाने आदि पीसने का यंत्र जो बिजली, मोटर आदि से चलता है
- वाक्य में प्रयोग -
इस चक्की का आटा मोटा होता है।
- समानार्थी शब्द -
आटा चक्की ,
मिल
-
परिभाषा - घुटने की गोल हड्डी
- वाक्य में प्रयोग -
उसके बाएँ पैर की चक्की में कुछ परेशानी है।
- समानार्थी शब्द -
चपनी ,
टिकिया