-
परिभाषा - मंत्र पढ़कर गाँठ लगाया हुआ वह धागा जो रोग या प्रेतबाधा दूर करने के लिए गले या हाथ में बाँधते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
रामानंदजी गंडा पहनते हैं।
-
परिभाषा - रस्सी, कपड़े आदि में विशेष प्रकार से फेरा देकर बनाया हुआ बंधन
- वाक्य में प्रयोग -
वह कपड़े की गाँठ खोल न सका।
- बहुवचन -
गंडे
- समानार्थी शब्द -
गाँठ ,
गिरह ,
बंध
-
परिभाषा - गिनने में चार का समूह
- वाक्य में प्रयोग -
गाँव में पहले आम, नींबू आदि को गंडे में ही गिनते थे।
-
परिभाषा - कौड़ियाँ और घुँघरू बँधा पट्टा
- वाक्य में प्रयोग -
गंडा जानवरों को बाँधा जाता है।
-
परिभाषा - तोते, चिड़ियों आदि की धारी
- वाक्य में प्रयोग -
नीले तोते का लाल गंडा अधिक अच्छा लग रहा है।
-
परिभाषा - गायन, नृत्य आदि के गुरु या उस्तादों द्वारा शिष्यों को बाँधा जाने वाला धागा
- वाक्य में प्रयोग -
गायन के गुरु ने उसे गंडा बाँधा।