-
परिभाषा - किसी को कही या दी हुई लिखित जानकारी
- वाक्य में प्रयोग -
कल ही हमें मामा की शादी की ख़बर मिली।
- बहुवचन -
ख़बरें
- समानार्थी शब्द -
संदेश ,
समाचार
-
परिभाषा - वह सूचना जो रेडियो, समाचार पत्रों, आदि से प्राप्त हो
- वाक्य में प्रयोग -
दादाजी टीवी पर समाचार सुन रहे हैं । / दादाजी टीवी पर खबर सुन रहे हैं ।
- बहुवचन -
ख़बरें
- समानार्थी शब्द -
समाचार
-
परिभाषा - जबानी कहलाया हुआ समाचार
- वाक्य में प्रयोग -
मैंने आपको बुलाने के लिए राम से संदेश भेजा था ।
- समानार्थी शब्द -
संदेश ,
संदेशा
-
परिभाषा - वह बात जो किसी चीज़ या बात के बारे में बताने के लिए कही जाए
- वाक्य में प्रयोग -
मौसम विभाग ने भारी बारिश होने की जानकारी दी है। / मुझे सूचना मिली है कि आपका तबादला हो गया है।
- समानार्थी शब्द -
सूचना ,
जानकारी
-
परिभाषा - हाल-चाल
- वाक्य में प्रयोग -
विलायत जाने के बाद से मनोज ने कभी भी अपने ग्रामीण माँ-बाप की सुध नहीं ली ।
- समानार्थी शब्द -
सुध ,
सुधि
-
परिभाषा - वह बात जिसके सहारे किसी दूसरी बड़ी बात, घटना, रहस्य आदि का पता लगता है
- वाक्य में प्रयोग -
पुस्तक में इस प्रश्न को हल करने के लिए संकेत दिए गए हैं ।
- समानार्थी शब्द -
संकेत ,
सूत्र