-
परिभाषा - गीदड़, भेड़िये जैसा एक पालतू जानवर
- वाक्य में प्रयोग -
मेरा कुत्ता बहुत होशियार है।
- बहुवचन -
कुत्ते
- समानार्थी शब्द -
कुक्कुर ,
कुकुर
-
परिभाषा - वह पुरजा जो किसी चक्र या चक्के को पीछे की ओर घूमने से रोकता है
- वाक्य में प्रयोग -
इस साइकिल का कुत्ता खराब हो गया है।
-
परिभाषा - नर कुत्ता
- वाक्य में प्रयोग -
उसने एक कुत्ता पाल रखा है न कि कुतिया।
- समानार्थी शब्द -
कुक्कुर ,
कुकुर
-
परिभाषा - लकड़ी का वह टुकड़ा जिसके नीचे देने पर दरवाजा नही खुल सकता
- वाक्य में प्रयोग -
उसने कुत्ते को हटाकर दरवाज़ा खोला।
-
परिभाषा - बंदूक जैसे शस्त्रों में की वह कमानी जिसे दबाते या खींचते ही गोली चल जाती है
- वाक्य में प्रयोग -
उसने निशाना साधा और ट्रिगर दबा दिया।
- समानार्थी शब्द -
ट्रिगर ,
घोड़ा ,
लिबलिबी
-
परिभाषा - वह जो व्यर्थ ही इधर-उधर घूमता रहता है
- वाक्य में प्रयोग -
आवारों के साथ रहते-रहते आपका लड़का भी आवारा हो गया है।
- समानार्थी शब्द -
आवारा ,
लुच्चा ,
लुंगाड़ा