हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
कहना
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - मुँह से बोले जाने वाले शब्द या वाक्य
  • वाक्य में प्रयोग - माँ की बातें मुझे अच्छी लगती हैं। / माँ का कथन सत्य होता है।
  • समानार्थी शब्द - कथन , बात , बोल
कहना
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - कुछ कहने या बोलने की क्रिया
  • वाक्य में प्रयोग - सेना अधिकारी के कहने पर सैनिकों ने कार्यवाही की।
  • समानार्थी शब्द - कहा , कथन
कहना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - कोई बात किसी से कहना
  • वाक्य में प्रयोग - मीरा ने अपनी सहेली से नीचे आने के लिए बोला। / जैसे ही उसने मुँह खोला कि वह हस पड़ी।
  • समानार्थी शब्द - बोलना , मुँह खोलना
कहना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी के बारे में निश्चितता और आत्मविश्वास के साथ कोई जानकारी देना
  • वाक्य में प्रयोग - मैंने तुमसे कहा था कि वह अच्छा आदमी नहीं है।
  • समानार्थी शब्द - बोलना
कहना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - कुछ करने का आदेश देना
  • वाक्य में प्रयोग - टीचर ने बच्चों से कविता पढ़ने को कहा। / मोहन ने नौकर को दूध लाने का हुक्म लगाया। / गुरुजी ने घर जाने का आदेश दिया।
  • समानार्थी शब्द - हुक्म लगाना , आज्ञा देना , आदेश देना
कहना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी वस्तु, काम आदि के बारे में बताना
  • वाक्य में प्रयोग - राम ने बताया कि उसने अपना काम पूरा कर लिया है।
  • समानार्थी शब्द - बताना , सूचना देना
कहना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी नाम से जानना
  • वाक्य में प्रयोग - लोग गाँधीजी को बापू बुलाते थे। / लोग गाँधीजी को बापू कहकर पुकारते थे।
  • समानार्थी शब्द - पुकारना , बुलाना
कहना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - नियत करना
  • वाक्य में प्रयोग - उसने दो बजे आने के लिए कहा था। / हमने शर्त में सौ रुपए बदे।
  • समानार्थी शब्द - बदना , बोलना
कहना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - मुँह से व्यक्त और स्पष्ट भाषिक ध्वनि निकालना
  • वाक्य में प्रयोग - सीमा ड़ को र बोलती है।
  • समानार्थी शब्द - बोलना , उचारना
कहना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - खरी-खोटी या बुरी बातें कहना
  • वाक्य में प्रयोग - मेरी सास मुझे हमेशा कुछ न कुछ सुनाती हैं।
  • समानार्थी शब्द - सुनाना , बोलना
कहना
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - बहकाने की क्रिया
  • वाक्य में प्रयोग - गलत दोस्तों के बहकावे में आकर राम ने चोरी की।
  • समानार्थी शब्द - बहकावा , बहकाना
कहना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी को यह बताना कि क्या करना अच्छा है
  • वाक्य में प्रयोग - माँ ने उसे बहुत समझाया,पर उसने एक न सुनी।
  • समानार्थी शब्द - समझाना , समझाना-बुझाना
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay