-
परिभाषा - जो कर्कश स्वभाव की हो या झगड़ा करती रहती हो
- वाक्य में प्रयोग -
मनोहर का पाला एक कर्कशा नारी से पड़ गया है।
- समानार्थी शब्द -
कर्कशा ,
झगड़ालू
-
परिभाषा - कर्कश स्वभाव की स्त्री या वह स्त्री जो झगड़ा करती रहती हो
- वाक्य में प्रयोग -
कैसे भी करके मैंने एक कर्कशा स्त्री से अपना पीछा छुड़ाया।
- समानार्थी शब्द -
कर्कशा स्त्री ,
कर्कशा महिला ,
उग्रा स्त्री
-
परिभाषा - एक छोटा हरा पौधा
- वाक्य में प्रयोग -
मुझें धनिया की चटनी पकौड़ों के साथ अच्छी लगती है।
- समानार्थी शब्द -
धनिया ,
धानक ,
धाना
-
परिभाषा - एक प्रकार की घास जिसमें घुंडी की तरह के फूल लगते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
छिकनी के फूलों को सूँघने पर छीकें आती हैं।
- समानार्थी शब्द -
छिकनी ,
नकछिकनी ,
छिंकनी
-
परिभाषा - एक प्रकार की घास से प्राप्त घुंडी की तरह का फूल
- वाक्य में प्रयोग -
छिकनी को सूँघने पर छीकें आती हैं।
- समानार्थी शब्द -
छिकनी ,
नकछिकनी ,
छिंकनी
-
परिभाषा - विशेषकर दलदल भूमि या नदी-नालों के किनारे पाया जानेवाला एक औषधीय पौधा
- वाक्य में प्रयोग -
घोड़बच की जड़ का उपयोग खाँसी, मूत्ररोग, मानसिक रोगों आदि में किया जाता है।
- समानार्थी शब्द -
घोड़बच ,
बच ,
उग्रगंधा
-
परिभाषा - गोल दाने के समान एक बीज जो मसाले के काम आता है
- वाक्य में प्रयोग -
पंजीरी में धनिया को भी डाला जाता है।
- समानार्थी शब्द -
धनिया ,
धनियाँ ,
धन्याक
-
परिभाषा - एक तरह का सुगंधित बीज जो दवा और मसाले के रूप में प्रयुक्त होता है
- वाक्य में प्रयोग -
अजवायन का अधिकतर उपयोग मसाले के रूप में किया जाता है।
- समानार्थी शब्द -
अजवायन
-
परिभाषा - एक देवी जिन्होंने अनेक असुरों का वध किया और जो आदि शक्ति मानी जाती हैं
- वाक्य में प्रयोग -
नवरात्र में लोग जगह-जगह दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करते हैं।
- समानार्थी शब्द -
दुर्गा ,
अष्टभुजा ,
आदि शक्ति