-
परिभाषा - बृहस्पति की माता
- वाक्य में प्रयोग -
इरा का वर्णन पुराणों में मिलता है ।
-
परिभाषा - वह पदार्थ जो पिया जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
लस्सी, शरबत आदि पेय पदार्थ हैं ।
- समानार्थी शब्द -
पेय पदार्थ ,
पेय
-
परिभाषा - कुछ पौधों से मिलने वाले दाने जो खाने के काम में आते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
किन्हीं दो अनाजों के नाम बताओ। / किसान खेतों में अन्न उपजाते हैं।
- समानार्थी शब्द -
अन्न ,
अनाज ,
खाद्यान्न
-
परिभाषा - खाने (या पीने) के काम आने वाली वस्तु जिससे शरीर को ऊर्जा मिले और शारीरिक विकास हो
- वाक्य में प्रयोग -
गाँव की अपेक्षा शहरों में खाद्य वस्तुएँ बहुत महँगी हैं ।
- समानार्थी शब्द -
खाद्य वस्तु ,
खाद्य पदार्थ ,
खाद्यवस्तु
-
परिभाषा - विद्या और वाणी की अधिष्ठात्री देवी
- वाक्य में प्रयोग -
सरस्वती का वाहन हंस है ।
- समानार्थी शब्द -
सरस्वती ,
शारदा ,
ब्रह्माणी
-
परिभाषा - कुछ विशिष्ट प्रकार के फलों, रसों, अन्नों आदि को सड़ाकर उनका भभके से खींचकर निकाला जाने वाला नशीला रस
- वाक्य में प्रयोग -
वह प्रतिदिन शाम को शराब पीकर घर लौटता है ।
- समानार्थी शब्द -
शराब ,
मदिरा ,
मद्य
-
परिभाषा - नदी, तालाब, बारिश आदि से मिलने वाली वह वस्तु जो पीने, नहाने, आदि के काम आती है
- वाक्य में प्रयोग -
पानी पीने, नहाने और खाना बनाने के काम आता है।
- समानार्थी शब्द -
पानी ,
जल
-
परिभाषा - सौर जगत का वह ग्रह जिस पर हम लोग निवास करते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
चन्द्रमा पृथ्वी का एक उपग्रह है ।
- समानार्थी शब्द -
पृथ्वी ,
धरती ,
धरा