-
परिभाषा - वाक्य रचना का वह विशिष्ट प्रकार जो लेखक की भाषा-संबंधी निजी विशेषताओं का सूचक होता है
- वाक्य में प्रयोग -
हर एक लेखक की अपनी अलग लेखन शैली होती है।
-
परिभाषा - किसी विषय पर लिखकर व्यक्त किये जानेवाले विचार
- वाक्य में प्रयोग -
आज के समाचार-पत्र में अशिक्षा पर एक अनुच्छेद छपा है। / आज के अख़बार में हमारे स्कूल के बारे में लेख छपा है।
- समानार्थी शब्द -
अनुच्छेद ,
लेख ,
मज़मून
-
परिभाषा - लिखने का ढंग या प्रकार
- वाक्य में प्रयोग -
सबकी लिखावट अलग-अलग होती है।
- समानार्थी शब्द -
लिखावट ,
लिखाई ,
लेखन-शैली
-
परिभाषा - लिखी हुई बात, विचार, विषय आदि
- वाक्य में प्रयोग -
पत्र, दस्तावेज, पद्य, गद्य आदि सभी लेख हैं।
- समानार्थी शब्द -
लेख ,
लेखन ,
लेख्य