-
परिभाषा - बाँई आँख की पुतली
- वाक्य में प्रयोग -
मोतियाबिन्द के कारण श्याम के दादाजी की बाँई पुतली सफेद पड़ गई है।
- समानार्थी शब्द -
बाँई पुतली
-
परिभाषा - देवराज इंद्र की पत्नी
- वाक्य में प्रयोग -
शची पुलोमा की पुत्री हैं।
- समानार्थी शब्द -
शची ,
शचि
-
परिभाषा - एक जंगली लता जिसमें लाल रंग के सुंदर फल लगते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
इनारू का फल खाने में कड़वा होता है।
- समानार्थी शब्द -
इनारू
-
परिभाषा - तरबूज की तरह की एक लता का फल जो देखने में बहुत सुंदर होता है
- वाक्य में प्रयोग -
इंद्रायन खाने में अत्यन्त कड़वी होती है।
- समानार्थी शब्द -
इनारू
-
परिभाषा - एक देवी जिन्होंने अनेक असुरों का वध किया और जो आदि शक्ति मानी जाती हैं
- वाक्य में प्रयोग -
नवरात्र में लोग जगह-जगह दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करते हैं।
- समानार्थी शब्द -
दुर्गा ,
अष्टभुजा ,
आदि शक्ति