-
परिभाषा - किसी के आधार, सहारे या आश्रय पर ठहरा या टिका हुआ
- वाक्य में प्रयोग -
परजीवी पौधे दूसरे पौधों पर आश्रित होते हैं।
- समानार्थी शब्द -
निर्भर ,
अवलंबित
-
परिभाषा - अपने भरण-पोषण आदि के लिए किसी दूसरे व्यक्ति के भरोसे पर रहने वाला
- वाक्य में प्रयोग -
आश्रयदाता की मृत्यु की सूचना पाकर आश्रित व्यक्ति विकल हो उठा।
- समानार्थी शब्द -
आसरैत
-
परिभाषा - जो दूसरों पर अवलंबित हो
- वाक्य में प्रयोग -
परावलंबी जीवन नहीं बिताना चाहिए।
-
परिभाषा - अपनी सेवा कराने के लिए मूल्य देकर खरीदा हुआ व्यक्ति
- वाक्य में प्रयोग -
पुराने समय में दासों की खरीद-बिक्री होती थी।
- समानार्थी शब्द -
दास
-
परिभाषा - वह जो वेतन आदि लेकर सेवा करता हो
- वाक्य में प्रयोग -
मेरा नौकर एक हफ्ते के लिए घर गया है। / उसे घरेलू काम करने वाले दो आदमी चाहिए।
- समानार्थी शब्द -
नौकर ,
सेवक ,
दास