-
परिभाषा - रक्षा पाने का स्थान
- वाक्य में प्रयोग -
अपराधियों को आश्रय देना भी अपराध है।
- समानार्थी शब्द -
आसरा ,
पनाह
-
परिभाषा - कोई ऐसा पदार्थ या व्यक्ति जिसमें किसी प्रकार के गुण या विशिष्टता का निवास हो या जिसके आधार पर वह गुण या विशेषता ठहरी हो
- वाक्य में प्रयोग -
साहित्य में यदि नायक के प्रेम का वर्णन हो तो नायक को उस प्रेम का आश्रय माना जाएगा और नायिका को उसका आलंबन।
-
परिभाषा - जीवन निर्वाह का आधार
- वाक्य में प्रयोग -
बुढ़ापे में बच्चे ही माँ-बाप का सहारा होते हैं।
- समानार्थी शब्द -
सहारा ,
आसरा
-
परिभाषा - व्याकरण में वह जिसके संबंध में कुछ कहा जाए
- वाक्य में प्रयोग -
राम एक अच्छा लड़का है में राम उद्देश्य है।
- समानार्थी शब्द -
उद्देश्य
-
परिभाषा - जिस पर कोई दूसरी चीज़ खड़ी या टिकी रहती हो
- वाक्य में प्रयोग -
किसी भी चीज़ का सहारा मज़बूत होना चाहिए।
- समानार्थी शब्द -
सहारा ,
अवलंब
-
परिभाषा - वह जगह जहाँ लोग रहते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
इस मकान में चार कमरे हैं। / मेरे घर की खिड़की से बहुत अच्छा दृश्य दिखाई देता है।
- समानार्थी शब्द -
घर ,
मकान ,
गृह