-
परिभाषा - बीज आदि में वह स्थान जहाँ से अंकुर निकलता है
- वाक्य में प्रयोग -
आलू में कई आँखें होती हैं।
- समानार्थी शब्द -
अंकुरण बिंदु ,
अँखुआ
-
परिभाषा - देखने का अंग
- वाक्य में प्रयोग -
मेरी आँख में कचरा चला गया।
- बहुवचन -
आँखें
- समानार्थी शब्द -
नेत्र ,
नयन
-
परिभाषा - * आँख का दृष्टि-क्षेत्र या दृष्टि-सीमा या जहाँ तक आँख से देखा जा सकता हो
- वाक्य में प्रयोग -
मैं उन्हें तब तक देखता रहा जब तक वे मेरी दृष्टि से बाहर नहीं हो गए।
- समानार्थी शब्द -
दृष्टि ,
नेत्र-दृष्टि
-
परिभाषा - सूई के एक सिरे पर बना छेद जिसमें धागा पिरोते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
अनीता सूई के छेद में धागा डाल रही है।
- समानार्थी शब्द -
सूई का छेद ,
सूई नाका ,
सूई छेद