-
परिभाषा - घाव,फोड़े-फुंसी आदि पर दवा लगाकर पट्टी बाँधने का काम
- वाक्य में प्रयोग -
वह फोड़े की मरहम-पट्टी कराने के लिए अस्पताल गया है।
- समानार्थी शब्द -
मरहम-पट्टी ,
मरहमपट्टी
-
परिभाषा - थकने की अवस्था या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
किसान पेड़ की छाया में बैठकर थकान दूर कर रहा है।
- समानार्थी शब्द -
थकान ,
थकावट
-
परिभाषा - आसक्त न होने की अवस्था या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
अनासक्ति के कारण ही लोग वैराग्य धारण कर लेते हैं।
- समानार्थी शब्द -
अनासक्ति ,
विरक्ति ,
आसक्तिहीनता
-
परिभाषा - किसी चीज़ का पूरी तरह से खत्म होना
- वाक्य में प्रयोग -
बाढ़ से हुई तबाही के कारण लोगों ने गाँव छोड़ दिया।
- समानार्थी शब्द -
तबाही ,
विनाश ,
बरबादी