-
परिभाषा - जगाने वाला
- वाक्य में प्रयोग -
भोर में पक्षियों की चहचहाहट कभी अवबोधक हुआ करती थी।
- समानार्थी शब्द -
जगाने वाला
-
परिभाषा - बोध या ज्ञान कराने वाला
- वाक्य में प्रयोग -
क्या आपने पंचतंत्र की अवबोधक कथाएँ पढ़ी हैं ?
- समानार्थी शब्द -
बोधक ,
अवभासक
-
परिभाषा - राजाओं आदि के यश और कीर्ति का वर्णन करनेवाला व्यक्ति
- वाक्य में प्रयोग -
राजा ने प्रसन्न होकर चारण को अपना मंत्री बना लिया।
- समानार्थी शब्द -
चारण ,
भाट ,
बंदी
-
परिभाषा - वह जो पहरा देता हो
- वाक्य में प्रयोग -
श्याम के पिताजी पहरेदार हैं। / श्याम के पिताजी संतरी हैं।
- समानार्थी शब्द -
संतरी ,
पहरेदार ,
चौकीदार
-
परिभाषा - वह जलता हुआ तारा जिससे पृथ्वी और बाकी सब ग्रहों को गर्मी और प्रकाश मिलता है
- वाक्य में प्रयोग -
सूर्य पूर्व दिशा से निकलता है। / सूरज पूर्व दिशा से निकलता है।
- समानार्थी शब्द -
सूरज ,
सूर्य ,
रवि