-
परिभाषा - समुद्र से उत्पन्न
- वाक्य में प्रयोग -
वह मोती, शंख आदि समुद्रज वस्तुओं का व्यापार करता है।
- समानार्थी शब्द -
समुद्रज ,
समुद्री
-
परिभाषा - सूर्य के दो पुत्र जो देवताओं के वैद्य माने जाते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
अश्विनी कुमारों ने यज्ञ में कटे अश्व के सिर को पुनः जोड़ दिया था।
- समानार्थी शब्द -
अश्विनी कुमार ,
अश्विनीकुमार ,
देवचिकित्सक
-
परिभाषा - एक प्रकार के बड़े घोंघे का कोष जो बहुत पवित्र माना जाता है और देवताओं के आगे या धार्मिक अनुष्ठानों आदि में बजाया जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
पंडितजी सत्यनारायण कथा के दौरान शंख बजा रहे थे।
- समानार्थी शब्द -
शंख ,
शङ्ख ,
अंभोज
-
परिभाषा - धन की अधिष्ठात्री देवी जो विष्णु की पत्नी कही गई हैं
- वाक्य में प्रयोग -
लोग धन प्राप्ति के लिए लक्ष्मी की पूजा करते हैं।
- समानार्थी शब्द -
लक्ष्मी ,
रमा ,
कमला
-
परिभाषा - हिन्दू धर्मग्रंथों में वर्णित एक देवता
- वाक्य में प्रयोग -
चंद्रदेव को औषधियों का स्वामी कहा गया है।
- समानार्थी शब्द -
चंद्रमा
-
परिभाषा - वह गोला जो पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाता है
- वाक्य में प्रयोग -
चाँद रात में निकलता है। / चंदा रात में निकलता है।
- समानार्थी शब्द -
चाँद ,
चंद्रमा ,
चंदा