हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
सख़्त
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जिसका व्यवहार कठोर हो या जो कठोर व्यवहार करता हो
  • वाक्य में प्रयोग - हमारे प्रधानाचार्यजी सख्त हैं,वे सभी बच्चों के साथ बहुत ही सख़्ती से पेश आते हैं।
  • समानार्थी शब्द - कठोर व्यवहारी
  • विलोम शब्द - विनम्र
  • शब्द-विन्यास विविधता - सख्त
सख़्त
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जिसमें आर्द्रता या जलीय अंश सूखकर इतना कम हो या इतना कम बच रहा हो कि उसे सहज में मनमाना रूप न दिया जा सके या जो मुलायम न हो
  • वाक्य में प्रयोग - मोयन की कमी के कारण खुर्मा कड़ा हो गया है।
  • समानार्थी शब्द - कड़ा , कठोर , कड़कड़
  • विलोम शब्द - मुलायम , नरम
  • शब्द-विन्यास विविधता - सख्त
सख़्त
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जिसमें कठोरता, दृढ़ता या सतर्कता का अधिक ध्यान रखा जाता हो
  • वाक्य में प्रयोग - अपराधी पर कड़ी निगाह रखनी होगी। / कड़े परीक्षण के पश्चात् यह परिणाम मिला है। / चाकचौबंद सुरक्षा के बीच मतदान हुआ।
  • समानार्थी शब्द - कड़ा , कठोर , पुख्ता
  • शब्द-विन्यास विविधता - सख्त
सख़्त
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जो सुनने में कड़ा लगे
  • वाक्य में प्रयोग - सीता अपने बेटे से कभी भी कर्कश स्वर में बात नहीं करती।
  • समानार्थी शब्द - कर्कश , कठोर , कड़ा
  • विलोम शब्द - सुरीला , मधुर
  • शब्द-विन्यास विविधता - सख्त
सख़्त
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जो अपने स्थान पर इस प्रकार गड़, जम या धँसकर बैठा हो कि सहज में इधर-उधर हटाया-बढ़ाया न जा सके
  • वाक्य में प्रयोग - कड़ा नट खुल नहीं रहा है।
  • समानार्थी शब्द - कड़ा , कड़क
  • शब्द-विन्यास विविधता - सख्त
सख़्त
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जिसमें कोमलता, मधुरता, सरसता आदि के बदले कठोरता, कर्कशता, रुक्षता आदि बातें अधिक हों या जिसकी प्रकृति कोमल न हो
  • वाक्य में प्रयोग - कछुए की खाल सख्त होती है।
  • समानार्थी शब्द - कड़ा , कठोर
  • विलोम शब्द - नरम , मुलायम
  • शब्द-विन्यास विविधता - सख्त
सख़्त
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जिसमें दया न हो
  • वाक्य में प्रयोग - कंस एक क्रूर व्यक्ति था, उसने वसुदेव और देवकी को कैदख़ाने में डाल दिया था।
  • समानार्थी शब्द - क्रूर , निर्दय , कठोर , बेरहम , निर्दयी
  • विलोम शब्द - दयालु
सख़्त
क्रियाविशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - बहुत ज्यादा
  • वाक्य में प्रयोग - रोगी दर्द से अत्यंत पीड़ित है। / यह बात सुनकर मिनू निहायत खुश हुई। / यह बात सुनकर राहुल निहायत खुश हुआ।
  • समानार्थी शब्द - निहायत , बेहद , बेइंतहा , अत्यंत , अत्यधिक
  • परिवर्तित क्रिया - काम करना , होना
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay