-
परिभाषा - वह पदार्थ जो प्रायः मनुष्यों, जानवरों तथा पौधों में पाया जाता है और उनकी त्वचा, पत्तियों आदि को एक विशेष रंग प्रदान करता है
- वाक्य में प्रयोग -
रंजक पित्त को पीला रंग प्रदान करता है।
- समानार्थी शब्द -
रंगद्रव्य ,
वर्णक ,
रंजन द्रव्य
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
पदार्थ
- प्रकार -
लिटमस
-
परिभाषा - बत्ती लगाने के लिए बंदूक की प्याली पर रखी जाने वाली बारूद
- वाक्य में प्रयोग -
पुराने ज़माने की तोपों तथा बंदूकों में रंजक का प्रयोग होता था।
- समानार्थी शब्द -
रञ्जक
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
रासायनिक पदार्थ
-
परिभाषा - वह थोड़ी सी बारुद जो बत्ती लगाने के वास्ते बंदूक की प्याली पर रखी जाती है
- वाक्य में प्रयोग -
सिपाही तोप में रंजक भर रहे थे।
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
बारूद
-
परिभाषा - मेंहदी की पत्तियों को पीसकर बनाया हुआ लेप
- वाक्य में प्रयोग -
शीला हाथ पर मेंहदी लगा रही है।
- समानार्थी शब्द -
मेंहदी ,
मेहँदी ,
हिना ,
रञ्जक
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
लेप
-
परिभाषा - वह जो कपड़ा रंगने का व्यवसाय करता है
- वाक्य में प्रयोग -
रँगरेज रंगे हुए कपड़ों को सूखा रहा है।
- समानार्थी शब्द -
रँगिया
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
व्यवसायी
-
परिभाषा - नशे आदि के लिए मुँह से धुआँ खींचने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
सोहन सिगरेट का कश ले रहा है।
- समानार्थी शब्द -
कश ,
दम ,
सुट्टा ,
फूँक ,
चुस्की
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
शारीरिक क्रिया
-
परिभाषा - एक प्रकार का खनिज जो पीले रंग का होता है
- वाक्य में प्रयोग -
मैनसिल अनेक प्रकार के रोगों में काम आता है।
- समानार्थी शब्द -
मैनसिल ,
मैनशिल ,
मसिल ,
सिंगरफ ,
नेपालजा
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
खनिज