हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
तोड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी वस्तु का कोई अंग खंडित, भग्न या बेकाम करना
  • वाक्य में प्रयोग - लाठी से मार-मारकर ग्वाले ने गाय की टाँग तोड़ दी। / ज्यादा इधर-उधर करोगे तो हम तुम्हारा सर फोड़ देंगे।
  • समानार्थी शब्द - फोड़ना , तोड़ देना , फोड़ देना , टोरना
  • विलोम शब्द - जोड़ना
  • क्रिया के प्रकार - सरल क्रिया
  • मूल शब्द - तोड़
  • प्रत्यय - ना
  • संक्रामिता - सकर्मक
  • एक तरह का - फूँकना
  • प्रकार - चरचराना , उजाड़ना
तोड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी वस्तु के किसी अंग को अथवा उसमें लगी हुई किसी वस्तु को काट कर या अन्य किसी प्रकार से उससे अलग करना या निकाल लेना
  • वाक्य में प्रयोग - पिताजी आम तोड़ रहे थे।
  • समानार्थी शब्द - टोरना , तोरना
  • संक्रामिता - सकर्मक
  • एक तरह का - अलग करना
  • प्रकार - चुनना , खोंटना
तोड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - खत्म करना या न रहने देना
  • वाक्य में प्रयोग - उसने राम से अपने रिश्ते तोड़ लिए। / उसने संधि तोड़ दी।
  • समानार्थी शब्द - समाप्त करना , खत्म करना , तोरना , टोरना
  • एक तरह का - खत्म करना
  • प्रकार - आशा तोड़ना , उल्लंघन करना
तोड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - बल, प्रभाव, महत्व, विस्तार आदि घटाना या नष्ट करना
  • वाक्य में प्रयोग - लंबी बीमारी ने उसे तोड़ दिया।
  • समानार्थी शब्द - टोरना , तोरना , दुर्बल करना , अशक्त करना
  • एक तरह का - घटाना
तोड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - प्रतियोगिता आदि में स्थापित सार्वकालिक उच्चतम मान को पार कर जाना
  • वाक्य में प्रयोग - भारोत्तोलक ने अपना पुराना रेकॉर्ड तोड़ा।
  • समानार्थी शब्द - भंग करना , तोड़ देना , तोरना , टोरना
  • एक तरह का - आगे निकलना
तोड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - आघात या झटके से किसी पदार्थ के खंड या टुकड़े करना
  • वाक्य में प्रयोग - इस गन्ने के छोटे-छोटे टुकड़े कर दो।
  • समानार्थी शब्द - टुकड़े करना , तोरना , टोरना
  • एक तरह का - टुकड़े करना
  • प्रकार - भुरभुराना
तोड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - उपवास आदि की समाप्ति पर किसी खाद्यवस्तु को मुँह में डालना
  • वाक्य में प्रयोग - दादाजी एकादशी का व्रत तुलसी के पत्ते से खोलते हैं। / उसने अपना अनशन तोड़ दिया।
  • समानार्थी शब्द - खोलना , तोरना , टोरना
  • एक तरह का - खाना
तोड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - रुपए, नोट आदि को छोटे सिक्कों या रुपयों में परिणत करना
  • वाक्य में प्रयोग - रिक्शावाले को पैसे देने के लिए उसने पाँच सौ का नोट भुनाया।
  • समानार्थी शब्द - भुनाना , तोरना , टोरना
  • एक तरह का - बदलना
तोड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - कर्त्तव्य, व्यवस्था आदि को बीच में कुछ समय के लिए रोकना या ठीक तरह से न चलने देना
  • वाक्य में प्रयोग - कोलाहल ने शांति भंग कर दी।
  • समानार्थी शब्द - भंग करना , तोड़ देना
  • एक तरह का - रोकना
तोड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - खेत की मिट्टी को हल से खोदना या पलटना
  • वाक्य में प्रयोग - किसान अपने खेत में हल चला रहा है।
  • समानार्थी शब्द - हल चलाना , जोतना , जुताई करना
  • एक तरह का - परिवर्तन करना
  • प्रकार - मघारना , सोमराना , तिखारना , रावनाना , होल्दना
तोड़ना
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी चीज़ को नष्ट करने के लिए उसे तोड़ने की क्रिया
  • वाक्य में प्रयोग - मज़दूरों ने अपनी माँग मनवाने के लिए तोड़-फोड़ की नीति अपनाई।
  • समानार्थी शब्द - तोड़फोड़ , तोड़ना-फोड़ना
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - परिवर्तन
तोड़ना
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - तोड़ने की क्रिया
  • वाक्य में प्रयोग - मजदूर पत्थर की तुड़ाई कर रहे हैं। / राम का शिव-धनुष भंजन परशुराम को नहीं सुहाया।
  • समानार्थी शब्द - तुड़ाई , तोड़ाई , भंजन , विच्छेद
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - काम
  • प्रकार - संधिविच्छेद
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay