हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
छाया
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी वस्तु पर प्रकाश पड़ने पर उसकी विपरीत दिशा में उस वस्तु के अनुरूप बनी काली आकृति
  • वाक्य में प्रयोग - लोग पेड़ की छाया में बैठे हैं।
  • बहुवचन - छायाएँ
  • समानार्थी शब्द - साया , परछाईं
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • संज्ञा के प्रकार - जातिवाचक
  • गणनीयता - गणनीय
  • एक तरह का - आकृति
छाया
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - वह स्थान जहाँ धूप, प्रकाश आने में रुकावट हो
  • वाक्य में प्रयोग - पथिक छाया में आराम कर रहा है।
  • समानार्थी शब्द - छाँह , साया , छाँव
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • एक तरह का - स्थान
छाया
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - प्रायः किसी के पीछे या साथ लगा रहनेवाला व्यक्ति या पदार्थ
  • वाक्य में प्रयोग - वे दोनों दोस्त एक दूसरे की छाया हैं।
  • समानार्थी शब्द - साया
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • एक तरह का - वस्तु
छाया
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - ऊपर या सामने रहने वाली वह चीज जो धूप, वर्षा, शीत आदि से बचाती है
  • वाक्य में प्रयोग - मवेशी छाए में बैठकर पगुरा रहे हैं।
  • समानार्थी शब्द - साया
  • लिंग - अज्ञात
  • एक तरह का - पदार्थ
छाया
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - सूर्यदेव की एक पत्नी
  • वाक्य में प्रयोग - शनिदेव सूर्य एवं छाया के पुत्र हैं।
  • समानार्थी शब्द - संवर्णा , अरुणप्रिया
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • एक तरह का - पौराणिक महिला
छाया
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - भूत-प्रेत आदि जैसे कुछ जो कि वास्तविक न होकर धारणा में होता है और जिसका बुरा प्रभाव पड़ता है
  • वाक्य में प्रयोग - सरोज पर प्रेत की छाया है।
  • समानार्थी शब्द - साया
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • एक तरह का - प्रभाव
छाया
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - एक रागिनी
  • वाक्य में प्रयोग - संगीतकार छाया के बारे में बता रहा है।
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • एक तरह का - रागिनी
छाया
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - प्राकृत के मजमून का संस्कृत अनुवाद
  • वाक्य में प्रयोग - इस ग्रंथ में गाथासप्तशत की गाथाओं की छाया भी हैं।
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • एक तरह का - अनुवाद
छाया
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी बात या पदार्थ का बहुत ही क्षीण या नाम-मात्र का अवशेष जो उस मूल बात या पदार्थ का आभास देता हो
  • वाक्य में प्रयोग - उसके चेहरे पर निराशा की छाया तक नहीं थी।
  • समानार्थी शब्द - साया
  • लिंग - अज्ञात
  • एक तरह का - वस्तु
छाया
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - चित्र या फोटो का वह भाग जहाँ पर किसी वस्तु की छाया पड़ने के कारण अपेक्षाकृत कुछ अधिक कालापन होता है
  • वाक्य में प्रयोग - चेहरे पर छाया के कारण फोटो को पहचानना मुश्किल है।
  • लिंग - अज्ञात
छाया
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी दूसरे के आकार या प्रकार के अनुसार तैयार की हुई वस्तु
  • वाक्य में प्रयोग - औरंगाबाद का बीबी का मकबरा ताजमहल की अनुकृति है।
  • समानार्थी शब्द - अनुकृति , प्रतिकृति , प्रतिरूप
  • लिंग - अज्ञात
  • एक तरह का - प्रतिरूप
  • प्रकार - प्रारूप
छाया
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी मृत व्यक्ति की आत्मा का वह रूप जो मोक्ष या मुक्ति के अभाव में उसे प्राप्त होता है और जिसमें वह प्रायः कष्टदायक और अमांगलिक कार्य करता है
  • वाक्य में प्रयोग - विज्ञान भूतों के अस्तित्व को नकारता है।
  • समानार्थी शब्द - भूत , जिन , पिशाच , प्रेत , बैताल
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • एक तरह का - कल्पना
  • प्रकार - पनडुब्बा , अगिया बैताल , रुखचढ़वा
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay