-
परिभाषा - सूखने या सिकुड़ने के कारण चिटकना या फटना
- वाक्य में प्रयोग -
जाड़े के दिनों में तेल आदि न लगाने से त्वचा चर्राती है।
-
परिभाषा - इच्छा प्रबल होना
- वाक्य में प्रयोग -
आजकल श्याम के शौक चर्रा रहे हैं।
- एक तरह का -
होना
-
परिभाषा - चरचर शब्द सहित टूटना
- वाक्य में प्रयोग -
पेड़ के नीचे से हट जाओ, डाली चरचरा रही है। / अत्यधिक भार सहन न करने के कारण खाट चरचरा गई।
- समानार्थी शब्द -
चरचराना
- एक तरह का -
टूटना
-
परिभाषा - शरीर के अंग का तनाव या रूखा होने के कारण दर्द करना
- वाक्य में प्रयोग -
एक महीने से लगातार धूप में काम करने के कारण मेरा शरीर चरचरा रहा है।
- समानार्थी शब्द -
चरचराना
- एक तरह का -
पीड़ा होना