हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • प्रायोगिक परीक्षण
    • प्रकाशन
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
टूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी वस्तु के टुकड़े होना
  • वाक्य में प्रयोग - काँच की कटोरी हाथ से छूटते ही टूट गई।
  • समानार्थी शब्द - फूटना , खंडित होना , भग्न होना , भंग होना
  • एक तरह का - होना
  • प्रकार - चुरमुराना , चरचराना , तड़कना
टूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी चीज के अंग,अंश या अवयव का अपने मूल से पृथक या अलग होना
  • वाक्य में प्रयोग - फूलदान टूट गया।
  • संक्रामिता - अकर्मक
  • एक तरह का - निकलना
टूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - चलते हुए क्रम का भंग होना
  • वाक्य में प्रयोग - कवायद कर रहे जवानों का क्रम टूट गया। / बरसों से चले आ रहे पत्रों का सिलसिला अचानक टूट गया।
  • एक तरह का - होना
टूटना
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - टूटने की क्रिया या भाव
  • वाक्य में प्रयोग - टूटने से बचाने के लिए मैं मिट्टी के बर्तनों को संभालकर रखती हूँ।
  • समानार्थी शब्द - टूट , भंग , भङ्ग
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - परिवर्तन
  • प्रकार - तड़कना
टूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - उतर जाना या न रहना या किसी उच्च स्तर या स्थिति से अपने नीचे वाले सामान्य या स्वाभाविक स्तर, स्थिति आदि की ओर आना
  • वाक्य में प्रयोग - आज सुबह ही इसका बुखार टूटा। / घंटों बाद मनोज का नशा टूटा।
  • समानार्थी शब्द - उतरना
  • एक तरह का - होना
टूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - घाटा या कमी होना
  • वाक्य में प्रयोग - वर्षा की कमी के कारण इस वर्ष फ़सल टूट गई है।
  • एक तरह का - कम होना
टूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - शरीर में ऐंठन या तनाव लिए हुए पीड़ा होना (विशेषकर हड्डियों एवं जोड़ों में)
  • वाक्य में प्रयोग - सर्दी-जुकाम, बुखार आदि में शरीर टूटता है।
  • समानार्थी शब्द - फूटना
  • एक तरह का - पीड़ा होना
टूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - पूरे वसूल न होना
  • वाक्य में प्रयोग - हज़ार में से सौ रुपए टूट गए।
  • एक तरह का - होना
टूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - रिश्ता या संबंध आदि का टूट जाना
  • वाक्य में प्रयोग - सलमा की शादी टूट गई।
  • एक तरह का - होना
  • प्रकार - संपर्क टूटना
टूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - रुपये पैसे आदि का भंजना
  • वाक्य में प्रयोग - फलवाले के पास पाँच सौ का नोट नहीं टूटा।
  • एक तरह का - होना
टूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी दल आदि का विभाजन होना
  • वाक्य में प्रयोग - चुनाव से पूर्व ही कई राजनीतिक पार्टियाँ टूट रही हैं।
  • समानार्थी शब्द - फूट पड़ना
  • एक तरह का - बँटना
टूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - आघात आदि के कारण किसी चीज का बीच में से इस प्रकार खंडित होना कि उसमें कुछ अवकाश, दरार या लकीर पड़ जाय
  • वाक्य में प्रयोग - स्नानागार में फिसलकर गिरने से उनके हाथ की हड्डी टूट गई।
टूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी प्रकार की अनिष्ट, अप्रिय, बाधक या विपरीत घटना अथवा परिस्थिति के कारण किसी की शारीरिक एवं मानसिक शक्ति का कम होना
  • वाक्य में प्रयोग - बुढ़ापे में शरीर दुर्बल हो जाता है। / खिलाड़ियों का मनोबल किसी भी स्थिति में नहीं टूटना चाहिए।
  • समानार्थी शब्द - दुर्बल होना , क्षीण होना , अशक्त होना
  • एक तरह का - होना
  • प्रकार - छँटना
टूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - मिली, सटी या लगी हुई चीज़ आदि का अलग होना
  • वाक्य में प्रयोग - कमीज़ का बटन निकल गया है। / क़िताब के पन्ने निकल रहे हैं। / सीलन के कारण दीवार का सीमेंट उधड़ रहा है।
  • समानार्थी शब्द - निकलना , अलग होना , पृथक होना , उधड़ना
  • एक तरह का - होना
  • प्रकार - नुचना , छूटना , खुलना , उधड़ना
टूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - मेल या दल आदि में से अलग होना
  • वाक्य में प्रयोग - वह काँग्रेस से निकल गया। / कबूतर अपने झुंड से टूट गया।
  • समानार्थी शब्द - निकलना , अलग होना , पृथक होना , हटना
  • एक तरह का - निकलना
  • प्रकार - छँटना , कटना , मरना
टूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी चलते हुए कार्य या व्यवहार का इस प्रकार अंत या समाप्त हो जाना कि उसकी सब क्रियाएँ बिलकुल बन्द हो जायँ
  • वाक्य में प्रयोग - गाँव का पुराना स्कूल बंद हो गया है।
  • समानार्थी शब्द - बंद होना , न रहना , ख़त्म होना
  • एक तरह का - होना
  • प्रकार - मिटना
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay