हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
केंद्र
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - बीच का भाग या स्थान
  • वाक्य में प्रयोग - तालाब के केंद्र में खंभा गड़ा है ।
  • बहुवचन - केंद्र
  • समानार्थी शब्द - मध्य , बीच
  • लिंग - पुल्लिंग
  • संज्ञा के प्रकार - जातिवाचक
  • गणनीयता - गणनीय
  • एक तरह का - भाग
  • प्रकार - नाभिकेंद्र , गुरुत्व-केन्द्र
केंद्र
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - वह स्थान जो किसी कार्य आदि के लिए नियत हो या वहाँ कोई कार्य विशेष रूप से होता हो
  • वाक्य में प्रयोग - दिल्ली नेताओं के लिए एक राजनैतिक केंद्र है ।
  • समानार्थी शब्द - केंद्रीय स्थान
  • लिंग - पुल्लिंग
  • संज्ञा के प्रकार - जातिवाचक
  • गणनीयता - गणनीय
  • शब्द-विन्यास विविधता - केन्द्र
  • एक तरह का - स्थान
  • प्रकार - अंतरिक्ष केंद्र , भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र , आकाशवाणी केंद्र , वितरण केंद्र , सैन्य संचालन केंद्र , प्रशिक्षण-केंद्र , मतदान केंद्र
केंद्र
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - वह वस्तु जिसमें आपकी रुचि हो या जिस पर आपका ध्यान केंद्रित हो
  • वाक्य में प्रयोग - मैदान में खेल रहे खिलाड़ी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र होते हैं ।
  • लिंग - पुल्लिंग
  • शब्द-विन्यास विविधता - केन्द्र
  • एक तरह का - वस्तु
केंद्र
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - जन्मकुंडली में ग्रहों का पहला, चौथा, सातवाँ और दसवाँ स्थान
  • वाक्य में प्रयोग - ज्योतिषी जी केंद्र को शुभ फलदायी बता रहे हैं ।
  • लिंग - पुल्लिंग
  • शब्द-विन्यास विविधता - केन्द्र
  • एक तरह का - जन्मकुंडली स्थान
केंद्र
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - वह स्थान आदि जो किसी घटना, कार्य आदि से सबसे अधिक प्रभावित हो या किसी कार्य, घटना आदि मुख्य बिंदु हो
  • वाक्य में प्रयोग - कल आए भूकंप का केंद्र मेरा शहर रहा ।
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - पदार्थ
केंद्र
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी वृत्त या परिधि या पंक्ति के ठीक बीचों-बीच का बिन्दु या भाग
  • वाक्य में प्रयोग - इस वृत्त के केंद्र बिंदु से जाती हुई एक रेखा खींचो ।
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - स्थान
  • प्रकार - नाभिक
केंद्र
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - वह मूल या मुख्य कार्यालय जहाँ से चारों ओर दूर-दूर तक फैले हुए अन्य कार्यालयों का संचालन होता है
  • वाक्य में प्रयोग - सभी राजनीतिक दलों का मुख्यालय दिल्ली में ही है।
  • समानार्थी शब्द - मुख्यालय , प्रधान कार्यालय , केंद्रीय कार्यालय
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - कार्यालय
  • प्रकार - प्रखंड मुख्यालय , पेंटागान , मदिकेरी
केंद्र
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - परमाणु का मध्य भाग जिसमें धनात्मक आवेश होता है
  • वाक्य में प्रयोग - नाभिक में प्रोटान और न्युट्रान दोनों होते हैं ।
  • समानार्थी शब्द - नाभिक
  • लिंग - पुल्लिंग
  • शब्द-विन्यास विविधता - केन्द्र
  • एक तरह का - केंद्र बिंदु
केंद्र
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - वह भवन जो किसी विशेष काम के लिए समर्पित हो या जहाँ कोई विशेष काम होता हो
  • वाक्य में प्रयोग - वे लोग शोध के लिए एक अलग केंद्रीय भवन बनाना चाहते हैं ।
  • समानार्थी शब्द - सेंटर
  • लिंग - पुल्लिंग
  • शब्द-विन्यास विविधता - केन्द्र
  • एक तरह का - भवन
  • प्रकार - आंगनबाड़ी , कॉल सेंटर
केंद्र
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी विशेष कार्य के लिए कुछ लोगों के मिलने या इकट्ठा होने या रहने की जगह
  • वाक्य में प्रयोग - यह शहर असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है ।
  • समानार्थी शब्द - अड्डा , गढ़
  • लिंग - पुल्लिंग
  • शब्द-विन्यास विविधता - केन्द्र
  • एक तरह का - स्थान
  • प्रकार - गप्पी अड्डा , सैन्य-दुर्ग
केंद्र
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी राज्य या राष्ट्र की वह सर्वप्रधान सरकार या शासन सत्ता जिसका प्रमुख स्थान उसकी राजधानी में होता है और जो वहाँ से सारे देश पर शासन करती है
  • वाक्य में प्रयोग - पार्टीवाद से ऊपर उठकर केंद्र सरकार को सभी राज्यों की सरकारों की मदद करनी चाहिए ।
  • समानार्थी शब्द - केंद्रीय सरकार
  • लिंग - पुल्लिंग
  • शब्द-विन्यास विविधता - केन्द्र
  • एक तरह का - सरकार
केंद्र
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी वस्तु का वह केन्द्रीय अंश या भाग जहाँ से उसके सभी छोर समान दूरी पर पड़ते हों
  • वाक्य में प्रयोग - आँगन के बीच में मंदिर है ।
  • समानार्थी शब्द - बीच , मध्य , धुर
  • लिंग - पुल्लिंग
  • शब्द-विन्यास विविधता - केन्द्र
  • एक तरह का - स्थान
  • प्रकार - बीच
Hindi Shabdamitra Copyright © 2017
Developed by Center For Indian Languages Technology, IIT Bomabay Supported by LG Soft Indiaहिंदी शब्दमित्र
Previously Supported by Tata Center for Technology & Design