- 
                                परिभाषा -  ऊपर से नीचे की ओर आने की क्रिया
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 पहाड़ से अवरोहण करते समय सावधान रहना चाहिए।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    अवरोहण     , 
                                
                                    अवरोह     , 
                                
                                    उतरन     , 
                                
                                    उतराई     , 
                                
                                    उतरान    
                                
                              
- विलोम शब्द - 
                                  
                                    आरोहण    
                                  
                                
- लिंग - 
                                पुल्लिंग
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  काम   
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                            
                            
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  किसी व्यक्ति या वस्तु का ऊँचे स्थान से नीचे की ओर आना या जाना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 राम सीढ़ियों से नीचे उतर आया। 
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    अवरोहना     , 
                                
                                    अवतरण करना    
                                
                              
- विलोम शब्द - 
                                
                                  चढ़ना 
                                
                              
- क्रिया के प्रकार - 
                                सरल क्रिया
                                
- संक्रामिता - 
                                अकर्मक
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  काम करना   
                                
                                
- प्रकार - 
                                
                                  वंचित   , 
                                
                                  उतरना  
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  शरीर पर धारण की हुई या पहनी हुई चीज का वहाँ से हटाये जाने पर अलग होना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 क्या तुम्हारे कपड़े, जूते और मोजे उतर गए ?
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    निकलना     , 
                                
                                    खुलना    
                                
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  बिछुड़ना   
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  सवारी आदि से बाहर निकलना या वाहन से जमीन पर आना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 वह बस से धीरे-धीरे उतरा। / ट्रक से माल उतरा।
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  काम करना   
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  समुद्र के पानी में उतार आना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 समुद्र प्रतिदिन चढ़ता और उतरता है।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    भठियाना     , 
                                
                                    भटियाना    
                                
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  होना   
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  कोई काम, व्यवसाय आदि शुरू करना या किसी विशेष कार्य-क्षेत्र में पदार्पण करना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 पूँजीपति आजकल बैंकिंग कारोबार में भी उतर रहे हैं।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    आना    
                                
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  आरंभ करना   
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  क्रमशः तैयार होने या बननेवाली चीजों का तैयार या बनकर काम में आने या बाजार में जाने के योग्य होना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 बाग़ के पेड़-पौधों से फल-फूल उतर रहे हैं। / जुलाहे के करघे पर से थान और धोतियाँ उतरती हैं।
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  होना   
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  कुछ वाद्ययंत्रों को जितना कसा, चढ़ा या तना रहना चाहिए उससे कसाव या तनाव का कम होना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 जब ढोल, तबला, सारंगी आदि उतर जाय तो उसे तुरंत कस या चढ़ा लेना चाहिए।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    ढीला पड़ना     , 
                                
                                    ढीला होना    
                                
                              
- विलोम शब्द - 
                                  
                                    चढ़ना     , 
                                  
                                    तनना    
                                  
                                
- एक तरह का - 
                                
                                  कम होना   
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  फलों, फूलों आदि का अच्छी तरह से पक या फूल चुकने के बाद सड़न की ओर प्रवृत्त होना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 कल तक यह आम उतर जायगा। / सब्जी उतर रही है।
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  सड़ना   
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  किसी प्रकार के आवेश का मंद पड़कर शांत या समाप्त होना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 पिताजी का गुस्सा अभी तक नहीं उतरा। / बुढ़ापे में भी उनकी पढ़ने की सनक नहीं उतरी।
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  शांत होना   
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  वर्ष, मास आदि का अंत की ओर होना या आना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 अब कृष्ण पक्ष उतर रहा है।
                              
- विलोम शब्द - 
                                  
                                    चढ़ना    
                                  
                                
- एक तरह का - 
                                
                                  निपटना   
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  किसी अंकित नियत या स्थिर स्तर से नीचे आना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 बच्चे का कक्षा में स्तर उतर रहा है। / अचानक गवैये का स्वर उतर गया।
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  उतरना   
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  किसी पद या स्थान से खिंच, खिसक या गिरकर अथवा किसी  अन्य प्रकार से अलग होकर नीचे आना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 बकरे की खाल उतर गई है। / वह अपने दुर्व्यवहार के कारण मेरे चित्त पर से उतरा है।
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  गिरना   
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  भाव का गिर जाना या कम हो जाना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 आजकल सोने का भाव उतर गया है।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    गिरना     , 
                                
                                    घटना     , 
                                
                                    लुढ़कना    
                                
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  कम होना   
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  घटने या कम होने की क्रिया या भाव
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 बाढ़ग्रस्त ग्रामीणों को नदी के पानी का अवतरण देख थोड़ी राहत मिली।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    अवतरण     , 
                                
                                    घटना     , 
                                
                                    उतराई     , 
                                
                                    उतराव    
                                
                              
- लिंग - 
                                पुल्लिंग
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  क्रिया   
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  वायुयान या अन्य वस्तुओं का किसी सतह पर उतरने की क्रिया
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 बच्चे घर की छत से हवाई जहाज़ का अवतरण देख रहे हैं।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    अवतरण     , 
                                
                                    अवतार     , 
                                
                                    उतराई    
                                
                              
- लिंग - 
                                पुल्लिंग
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  क्रिया   
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  उतर जाना या न रहना या किसी उच्च स्तर या स्थिति से अपने नीचे वाले सामान्य या स्वाभाविक स्तर, स्थिति आदि की ओर आना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 आज सुबह ही इसका बुखार टूटा। / घंटों बाद मनोज का नशा टूटा।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    टूटना    
                                
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  होना   
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  कैमरे में तस्वीर आदि का खिंच जाना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 आपका फोटो खिंच गया है।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    खिंचना     , 
                                
                                    खिचना     , 
                                
                                    बनना     , 
                                
                                    आना    
                                
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  बनना   
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                            
                            
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  कहीं आश्रय लेना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 पिछले कुछ दिनो से हमारे घर पर मेहमान टिके हुए हैं।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    टिकना     , 
                                
                                    ठहरना    
                                
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  रहना   
                                
                                
- प्रकार - 
                                
                                  पड़ना   , 
                                
                                  बसना  
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                       
                    
                          
                        
                       
                    
                          
                        
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  देवता का मनुष्य आदि संसारी प्राणियों के रूप में धरती पर आना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 जब पृथ्वी पर पाप बढ़ जाता है तब भगवान अवतार लेते हैं। / समय-समय पर अनेक अलौकिक महापुरुष इस लोक में उतरते रहते हैं।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    अवतार लेना     , 
                                
                                    अवतरित होना     , 
                                
                                    प्रकट होना     , 
                                
                                    प्रगटना     , 
                                
                                    प्रकटना    
                                
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  होना