-
परिभाषा - बच्चा पैदा होने के समय घर में गाया जाने वाला गीत
- वाक्य में प्रयोग -
मेरे भतीजे के जन्म पर सभी स्त्रियों ने मिलकर सोहर गाया ।
- समानार्थी शब्द -
सोहर गीत ,
सोहला
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
लोकगीत
-
परिभाषा - नाव का फर्श
- वाक्य में प्रयोग -
नाविक ने सोहर पर बैठने के लिए कुर्सियाँ लगा रखी है ।
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- एक तरह का -
स्थान
-
परिभाषा - ओमान सल्तनत का सबसे विकसित शहर जो कि उसकी प्राचीन राजधानी भी थी
- वाक्य में प्रयोग -
सोहर सिंदबाद का जन्म स्थान है ।
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
शहर
-
परिभाषा - एक प्रकार का गीत जो मंगल अवसरों पर गाया जाता है या मंगल की कामना से गाया जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
पूजा के समय कुछ महिलाएँ मंगल गीत गा रही थीं ।
- समानार्थी शब्द -
मंगल गीत ,
मांगलिक गीत ,
मंगल
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
गीत