-
परिभाषा - जो व्यापक न हो
- वाक्य में प्रयोग -
गावों में सिनेमाघरों की संख्या बहुत सीमित है।
- समानार्थी शब्द -
अव्यापक ,
परिसीमित ,
ससीम
- विलोम शब्द -
असीमित
- विशेषण के प्रकार -
गुणवाचक
-
परिभाषा - उचित सीमा के अंदर का
- वाक्य में प्रयोग -
नियत व्यय के द्वारा आर्थिक संकट से उबरा जा सकता है।
- समानार्थी शब्द -
नियत ,
मित ,
बँधा हुआ
-
परिभाषा - जिसका सीमांकन हुआ हो या जिसकी सीमा निर्धारित कर दी गयी हो या अंकित कर दी गई हो
- वाक्य में प्रयोग -
इस सीमांकित क्षेत्र के भीतर प्रवेश निषिद्ध है।
- समानार्थी शब्द -
सीमांकित ,
परिसीमित ,
घेराबंध ,
सीमाबद्ध
- विलोम शब्द -
असीमांकित