-
परिभाषा - रोककर वश में रखना
- वाक्य में प्रयोग -
दुर्गुणों से बचने के लिए मैंने स्वयं को बहुत सँभाला।
- समानार्थी शब्द -
थामना
- एक तरह का -
रखना
-
परिभाषा - यह देखना कि कोई वस्तु ठीक है या नहीं
- वाक्य में प्रयोग -
अपने कपड़े सँभालो।
- समानार्थी शब्द -
सहेजना
- एक तरह का -
रखना
-
परिभाषा - किसी मनोवेग को रोकना
- वाक्य में प्रयोग -
जीवन-मरण तो नियति का खेल है,आप शोकाकुल मत होइए, अपने आप को सँभालिए।
-
परिभाषा - बीच में आकर या पड़कर किसी बिगड़ती हुई स्थिति को और अधिक बिगड़ने से रोकना
- वाक्य में प्रयोग -
उन्होंने बात सँभाली वरना पता नहीं क्या होता। / समय पर वर्षा ने आकर थाम लिया नहीं तो अभी अनाज और महँगा हो जाता।
- समानार्थी शब्द -
थामना
- एक तरह का -
काम करना
-
परिभाषा - किसी काम का भार अपने ऊपर लेना
- वाक्य में प्रयोग -
उसने अपने पिता का कारोबार अच्छी तरह सँभाला है।
- समानार्थी शब्द -
थामना
- एक तरह का -
काम करना
- प्रकार -
कुर्सी सँभालना ,
सँभालना
-
परिभाषा - गिरने पड़ने से बचाना
- वाक्य में प्रयोग -
उसने एक ही हाथ से मुझे सँभाला।
- समानार्थी शब्द -
सँभालना ,
थामना
- एक तरह का -
बचाना
-
परिभाषा - बुरी दशा में जाने से रोकना
- वाक्य में प्रयोग -
बहू यह कंगन हमारे पुरखों की निशानी है अब इसे तुम सँभालो।
- समानार्थी शब्द -
सुरक्षित रखना
- एक तरह का -
रखना
- प्रकार -
बचाना