हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
संधि
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - राज्यों, दलों, आदि में होने वाला यह निश्चय कि अब हम आपस में नहीं लड़ेंगे और मित्रतापूर्वक रहेंगे अथवा अमुक क्षेत्रों में अमुक प्रकार से व्यवहार करेंगे
  • वाक्य में प्रयोग - दो राज्यों के बीच संधि हुई कि वे एक दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेंगे।
  • समानार्थी शब्द - समझौता , क़रार
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • संज्ञा के प्रकार - भाववाचक
  • गणनीयता - अगणनीय
  • एक तरह का - निर्णय
  • प्रकार - विरामसंधि
संधि
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - व्याकरण में वह विकार जो दो अक्षरों के पास-पास आने के कारण उनके मेल से होता है
  • वाक्य में प्रयोग - रमा एवं ईश में संधि होने पर रमेश हो जाता है।
  • समानार्थी शब्द - संहिता
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • शब्द-विन्यास विविधता - सन्धि
  • एक तरह का - बोध
संधि
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - दो या दो से अधिक अंगों, पुरजों या वस्तुओं आदि के जुड़ने का स्थान
  • वाक्य में प्रयोग - कपड़े का जोड़ फट चुका है।
  • समानार्थी शब्द - जोड़ , सन्धि स्थल
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • एक तरह का - वस्तु-भाग
  • प्रकार - अस्थिसंधि , टाँका
संधि
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - दो युगों के मिलने का समय
  • वाक्य में प्रयोग - उसका जन्म युगसंधि में हुआ था।
  • समानार्थी शब्द - युगसंधि , संध्या
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • शब्द-विन्यास विविधता - सन्धि
  • एक तरह का - समय
संधि
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - दीवार में किया हुआ वह छेद जिसमें से घुसकर चोर चोरी करते हैं
  • वाक्य में प्रयोग - पुलिस महाजन के घर की सेंध की तहकीकात कर रही है।
  • समानार्थी शब्द - सेंध , सुरंग
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • एक तरह का - मानव कृति , छेद
  • प्रकार - बगली
संधि
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - शरीर के अंगों की गाँठ या जोड़ जहाँ से वे झुकते या मुड़ते हैं
  • वाक्य में प्रयोग - मेरी उँगलियों के जोड़ों में दर्द है।
  • समानार्थी शब्द - जोड़
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • एक तरह का - शारीरिक भाग
  • प्रकार - गिलटी , बाहुमूल , कुहनी , घुटना , टखना
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay