-
परिभाषा - जिसकी ओर लक्ष्य किया गया हो
- वाक्य में प्रयोग -
इसका लक्षित उद्देश्य क्या है ?
-
परिभाषा - किसी प्रकार के लक्षण या चिह्न से युक्त
- वाक्य में प्रयोग -
लक्षित रोगों का इलाज आसान होता है।
-
परिभाषा - अनुमान या अनुभव से जाना या समझा हुआ
- वाक्य में प्रयोग -
मैँ अपने लक्षित ज्ञान के आधार पर तुम्हें यह सलाह दे रहा हूँ।
-
परिभाषा - जिसका निर्देश किया गया हो
- वाक्य में प्रयोग -
निर्देशित स्थान तक पहुँचने के लिए हमें पैदल ही चलना होगा। / इस नक्शे में तीर्थ स्थानों को गोल चिह्नों द्वारा निर्देशित किया गया है।
- समानार्थी शब्द -
निर्देशित ,
निर्दिष्ट ,
आदर्शित
-
परिभाषा - किसी शब्द या वाक्य का उसके साधारण अर्थ से भिन्न अर्थ
- वाक्य में प्रयोग -
यदि कोई हमारा अपकार करे और हम उससे कहें कि वाह! आपने खूब उपकार किया तो यहाँ उपकार का लक्ष्यार्थ अपकार होगा।
- समानार्थी शब्द -
लक्ष्यार्थ ,
लक्ष्य ,
लक्षितार्थ ,
उपलक्षित
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
अर्थ