-
परिभाषा - जिसे सदा भूख लगी रहती हो
- वाक्य में प्रयोग -
भुक्खड़ व्यक्ति को सदा कुछ न कुछ खाने को चाहिए ही।
- समानार्थी शब्द -
भुक्कड़ ,
भुखमरा ,
पेटू ,
मरभुक्खा
- विशेषण के प्रकार -
गुणवाचक
-
परिभाषा - जिसे भूख लगी हो
- वाक्य में प्रयोग -
माँ भूखे बच्चे को दूध पिला रही है।
- समानार्थी शब्द -
भूखा ,
भूखड़ ,
क्षुधित ,
क्षुधातुर
-
परिभाषा - बहुत खाने वाला व्यक्ति
- वाक्य में प्रयोग -
रामानंद बहुत बड़ा पेटू है, वह एकबार में ढेर सारा खाना खा जाता है।
- समानार्थी शब्द -
पेटू ,
भुक्कड़ ,
भकोस ,
भोजन-भट्ट
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
व्यक्ति