-
परिभाषा - किसी को भेजने में प्रवृत्त करना
- वाक्य में प्रयोग -
माँ ने छात्रावास में रह रही बेटी के पास मुंशीजी से पैसे भिजवाये।
- समानार्थी शब्द -
भिजवाना ,
भेजवाना ,
पहुँचवाना ,
चलाना
- एक तरह का -
काम कराना
-
परिभाषा - किसी वस्तु को पानी अथवा किसी तरल पदार्थ से तर करने के लिए उसमें डुबाना
- वाक्य में प्रयोग -
सुबह खाने के लिए माँ रोज रात को चना भिगोती हैं।
- समानार्थी शब्द -
भिगोना ,
भिगाना ,
भिंगाना ,
भिंजाना
- एक तरह का -
डुबाना
-
परिभाषा - पानी या किसी तरल पदार्थ के संयोग से तर या मुलायम करना
- वाक्य में प्रयोग -
कुम्हार घड़ा बनाने के लिए मिट्टी भिगो रहा है।
- समानार्थी शब्द -
भिगोना ,
भिगाना ,
आर्द्र करना ,
गीला करना
- एक तरह का -
डालना