Toggle navigation
हिंदी शब्दमित्र
कक्षा के अनुसार
हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
प्राथमिक (Beginner)
माध्यमिक (Intermediate)
कुशल (Proficient)
उन्नत (Advanced)
विशेषज्ञ (Expert)
हमारे बारे में
संपर्क करें
मदद
Space
Backspace
Reset
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
य
र
ल
व
श
ष
स
ह
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
ँ
़
Levels
प्राथमिक (BEGINNER)
माध्यमिक (INTERMEDIATE)
कुशल (PROFICIENT)
उन्नत (ADVANCED)
विशेषज्ञ (EXPERT)
बुझाना
क्रिया
पिछला
अगला
परिभाषा -
किसी पदार्थ के आग से जलने का अंत करना या आग को शांत करना
वाक्य में प्रयोग -
उसने दीपक को बुझा दिया।
समानार्थी शब्द -
बुताना
एक तरह का -
परिवर्तन करना
प्रकार -
बढ़ाना
बुझाना
क्रिया
पिछला
अगला
परिभाषा -
चित्त या मन के आवेग, उत्साह आदि को शांत या मंद करना
वाक्य में प्रयोग -
उसने उल्टा-सीधा सुनाकर मेरा उत्साह बुझा दिया।
समानार्थी शब्द -
ठंडा करना
,
शांत करना
,
नरमाना
एक तरह का -
काम करना
बुझाना
क्रिया
पिछला
अगला
परिभाषा -
बोध या ज्ञान कराना
वाक्य में प्रयोग -
अध्यापक ने बच्चे को गणित का सवाल समझाया।
समानार्थी शब्द -
समझाना
,
बताना
एक तरह का -
काम करना
प्रकार -
सांत्वना देना
,
चेताना
,
स्पष्ट करना
,
बताना
,
समझाना
,
मनवाना
बुझाना
क्रिया
पिछला
अगला
परिभाषा -
तपी हुई वस्तु विशेषकर धातुओं को पानी या अन्य तरल पदार्थ में डालकर ठंडा करना
वाक्य में प्रयोग -
लोहार औजार बुझा रहा है।
एक तरह का -
काम करना
बुझाना
क्रिया
पिछला
अगला
परिभाषा -
छुरी,तलवार आदि शस्त्रों के फलों को तपाकर किसी विषैले तरल पदार्थ में डालना ताकि फल पर जहर की परत चढ़ जाए
वाक्य में प्रयोग -
शिकारी आखेट करने के लिए शस्त्रों को जहर में बुझा रहा है।
एक तरह का -
काम करना
बुझाना
क्रिया
पिछला
अगला
परिभाषा -
विद्युत से जलती हुई वस्तु को बंद करना या इस अवस्था में करना कि वह जलना या प्रकाश देना बंद कर दे
वाक्य में प्रयोग -
उसने बटन दबाकर बत्ती को बुझा दिया।
एक तरह का -
काम करना
बुझाना
क्रिया
पिछला
अगला
परिभाषा -
* (इलेक्ट्रानिकी) जब प्रेरक परिपथ में विद्युत प्रवाह बंद हो तो (स्फुरण) रोकना या किसी उपकरण या घटक में (दोलन या प्रवाह) रोकना
वाक्य में प्रयोग -
बिजली-मिस्त्री ने खराब स्विच से निकल रहे स्फुर्लिंग को बुझाया।
एक तरह का -
काम करना
बुझाना
क्रिया
पिछला
अगला
परिभाषा -
किसी वस्तु आदि की गर्मी कम करना या शांत करना या उसमें से गर्मी, ताप आदि को निकाल देना
वाक्य में प्रयोग -
वैज्ञानिक कोई और दुर्घटना न हो इसलिए रिएक्टरों को बुझा रहे हैं।
समानार्थी शब्द -
ठंडा करना
एक तरह का -
काम करना
बुझाना
क्रिया
पिछला
अगला
परिभाषा -
पानी की सहायता से किसी प्रकार का ताप शांत या समाप्त करना
वाक्य में प्रयोग -
कुएँ का ठंडा पानी पीकर उसने अपनी प्यास बुझाई। / पोताई करने के लिए नौकर ने चूने को बुझाया।
एक तरह का -
काम करना