परिभाषा - जिसमें कला की निपुणता और सूक्ष्मता प्रकट हो
वाक्य में प्रयोग -
रेशमी कुरते पर बारीक़ कढ़ाई की गई है।
समानार्थी शब्द -
महीन
शब्द-विन्यास विविधता -
बारीक
परिभाषा - बहुत छोटा, पतला
वाक्य में प्रयोग -
अमीबा प्रोटोज़ोआ समुदाय का एक सूक्ष्म जीव है। / इस रवा के कण बारीक हैं।
समानार्थी शब्द -
सूक्ष्म ,
क्षुद्र ,
अस्थूल
शब्द-विन्यास विविधता -
बारीक
परिभाषा - जो जल्दी समझ में न आए
वाक्य में प्रयोग -
इस कठिन प्रश्न का उत्तर प्रश्नकर्त्ता से ही पूछना उचित होगा।
समानार्थी शब्द -
कठिन ,
दुरुह ,
सूक्ष्म
शब्द-विन्यास विविधता -
बारीक
परिभाषा - जिसकी मोटाई या व्यास कम हो
वाक्य में प्रयोग -
यह कपड़ा बहुत पतला है।
समानार्थी शब्द -
पतला ,
महीन
शब्द-विन्यास विविधता -
बारीक
परिभाषा - जो मात्रा में कम हो
वाक्य में प्रयोग -
बरनी में अभी दो-चार ही चकलियाँ बची हैं। / मैंने बस एक-आध रोटी खाई है। / बरनी में अभी थोड़ी ही चकलियाँ बची हैं। / बरनी में अभी थोड़ी-सी ही चकलियाँ बची हैं।
समानार्थी शब्द -
थोड़ा ,
थोड़ा-सा ,
दो-एक ,
आंशिक ,
कम
विलोम शब्द -
अधिक ,
ज़्यादा ,
अधिक