- 
                                परिभाषा -  एक ओर से दूसरी ओर स्पर्श करते हुए ले जाना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 माँ अपने बच्चे की पीठ पर हाथ फिरा रही है। / माँ अपने बच्चे की पीठ पर हाथ फेर रही है।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    फिराना    
                                
                              
- क्रिया के प्रकार - 
                                सरल क्रिया
                                
- मूल शब्द - 
                                फेर
                                
- प्रत्यय - 
                                ना
                                
- संक्रामिता - 
                                सकर्मक
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  छूना   
                                
                                
- प्रकार - 
                                    
                                      पोछना   , 
                                    
                                      चाटना   , 
                                    
                                      फुरफुराना  
                                    
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  एक-एक करके सबके सामने उपस्थित करना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 रामू महफ़िल में पान फेर रहा है।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    घुमाना     , 
                                
                                    फिराना    
                                
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  लाना   
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  माला जपने के समय उसके मनके को बार-बार आगे बढ़ाते हुए ऊपर-नीचे करते रहना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 दादी हर दिन माला फेरती है।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    उलटना    
                                
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  काम करना   
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  जिसने दिया हो पुनः उसी को देना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 मकान बनवाने के लिए  मैंने जो ऋण लिया था उसे एक साल के अंदर ही लौटा दिया।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    लौटाना     , 
                                
                                    वापस करना     , 
                                
                                    वापस देना     , 
                                
                                    पलटाना    
                                
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  देना   
                                
                                
- प्रकार - 
                                    
                                      नाक पर रखना  
                                    
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  जहाँ से आया हो पुनः वहीं वापस आने में प्रवृत्त करना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 शहर जाते हुए मोहन को उसकी पत्नी ने आधे रास्ते से लौटाया।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    लौटाना     , 
                                
                                    वापस करना     , 
                                
                                    पलटाना     , 
                                
                                    फिराना    
                                
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  काम कराना