-
परिभाषा - किसी को बंधन या फंदे में इस प्रकार फँसाना कि उसका निकलना कठिन हो
- वाक्य में प्रयोग -
शिकारी ने पक्षियों को जाल में फँसा दिया ।
- समानार्थी शब्द -
फाँसना ,
उलझाना ,
बझाना ,
अरुझाना
- एक तरह का -
काम करना
-
परिभाषा - धन आदि किसी ऐसे व्यक्ति को देना या ऐसी स्थिति में लगा रखना कि उससे या वहाँ से वह जल्दी लौटकर प्राप्त न हो सकता हो
- वाक्य में प्रयोग -
मैंने इस धंधे में बहुत पैसा फँसाया है ।
- शब्द-विन्यास विविधता -
फंसाना
- एक तरह का -
लगाना
-
परिभाषा - किसी चाल, युक्ति आदि के द्वारा किसी को इस प्रकार अपने अधिकार में लाना कि उसे ठगा या धोखा देकर अपना स्वार्थ साधा जा सके
- वाक्य में प्रयोग -
आज तो मैंने एक बड़ा आसामी फँसाया ।
- समानार्थी शब्द -
फाँसना
- क्रिया के प्रकार -
सरल क्रिया
- मूल शब्द -
फँसा
- प्रत्यय -
ना
- संक्रामिता -
सकर्मक
- एक तरह का -
अधीन करना
- प्रकार -
फँसाना
-
परिभाषा - परपुरुष या परस्त्री को फुसलाकर अपने प्रेम पाश में बाँध करके उससे अनुचित संबंध स्थापित करना
- वाक्य में प्रयोग -
वह कितनों को फँसा चुकी है ।
- समानार्थी शब्द -
फाँसना
- शब्द-विन्यास विविधता -
फंसाना
- एक तरह का -
फँसाना
-
परिभाषा - किसी को मुसीबत में डालना
- वाक्य में प्रयोग -
सुरजीत खुद तो कत्ल करके जेल गया ही साथ ही घर वालों को भी फँसा गया ।
- शब्द-विन्यास विविधता -
फंसाना
- एक तरह का -
काम करना
-
परिभाषा - फंदे में डालना
- वाक्य में प्रयोग -
शिकारी जाल में एक पक्षी को फाँद रहा है ।
- शब्द-विन्यास विविधता -
फंसाना
- एक तरह का -
काम करना
-
परिभाषा - किसी वस्तु को कहीं पर स्थिर करना ताकि वह आसानी से न निकल सके
- वाक्य में प्रयोग -
सिपाहियों ने कमंद को चट्टान पर अटकाया ।
- समानार्थी शब्द -
अटकाना ,
अड़ाना ,
अड़काना ,
उलझाना
- एक तरह का -
जोड़ना