-
परिभाषा - जिसके संबंध में यह लिखा गया हो कि यह प्रमाणिक या ठीक है
- वाक्य में प्रयोग -
यह प्रमाणित बीज है । / तहसीलदार से उसे अपना निवास प्रमाण-पत्र प्रमाणित कराना पड़ा ।
- समानार्थी शब्द -
प्रमाणीकृत ,
प्रमाणीभूत ,
अधिप्रमाणित ,
प्रमाणभूत
-
परिभाषा - जिसका सत्यापन किया गया हो
- वाक्य में प्रयोग -
आवेदन पत्र के साथ चरित्र प्रमाण-पत्र की एक सत्यापित प्रतिलिपि भी भेजें।
- समानार्थी शब्द -
सत्यापित
- विलोम शब्द -
असत्यापित
-
परिभाषा - तर्क या प्रमाण से ठीक माना हुआ
- वाक्य में प्रयोग -
राम ने अपने आप को निर्दोष सिद्ध करने के लिए बहुत मेहनत की ।
- समानार्थी शब्द -
सिद्ध ,
साबित
- विलोम शब्द -
अप्रमाणित ,
असिद्ध