-
परिभाषा - जितना अधिक से अधिक समाया जा सकता हो उतना समाया हुआ
- वाक्य में प्रयोग -
पानी से भरे तालाब में तैरने का मज़ा ही कुछ और होता है। / पानी से भरे हुए तालाब में तैरने का मज़ा ही कुछ और होता है।
- समानार्थी शब्द -
भरा हुआ ,
लबालब
-
परिभाषा - जो पूरी तरह से पूर्ण या भरा हुआ हो या जिसमें कोई कमी न हो
- वाक्य में प्रयोग -
लालाजी का घर धन-धान्य से परिपूर्ण है। / सेठजी का जन्म धन-धान्य से परिपूर्ण घर में हुआ था।
- समानार्थी शब्द -
परिपूर्ण ,
भरा हुआ ,
आपूर्ण ,
भरा-पूरा ,
पूर्ण
- विलोम शब्द -
अपरिपूर्ण