हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
पकड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी वस्तु को इस प्रकार हाथ में लेना कि वह छूट न सके
  • वाक्य में प्रयोग - बंटू ने तितली पकड़ी।
  • समानार्थी शब्द - थामना , धरना
  • क्रिया के प्रकार - सरल क्रिया
  • मूल शब्द - पकड़
  • प्रत्यय - ना
  • संक्रामिता - सकर्मक
  • एक तरह का - लेना
  • प्रकार - लपकना , टेकना , उठाना , कसकर पकड़ना
पकड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - पुलिस का अपराधी को पकड़ना
  • वाक्य में प्रयोग - पुलिस ने कल दो आतंकवदियों को गिरफ्तार किया।
  • समानार्थी शब्द - क़ैद करना , कैद करना
  • एक तरह का - अधीन करना
  • प्रकार - ग्रसना
पकड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - जाल या फंदे में फँसाकर पशु-पक्षियों आदि को अपने अधिकार में करना
  • वाक्य में प्रयोग - वह रोज मछली पकड़ता है।
  • समानार्थी शब्द - धरना
  • एक तरह का - अधीन करना
पकड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - ढूँढ निकालना या पता लगाना
  • वाक्य में प्रयोग - उसकी लिखावट में शिक्षिका ने कई गलतियाँ पकड़ी।
  • क्रिया के प्रकार - सरल क्रिया
  • मूल शब्द - पकड़
  • प्रत्यय - ना
  • संक्रामिता - सकर्मक
  • एक तरह का - खोज करना
पकड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - जो आगे चलता या बढ़ता जा रहा हो अथवा आगे निकल जाने को हो उसकी बराबरी या साथ करने के लिए ठीक समय पर उसके पास तक पहुँचना
  • वाक्य में प्रयोग - उसने उसे आधे रास्ते में ही पकड़ लिया।
  • एक तरह का - काम करना
पकड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी का आचार-विचार, रंग-ढंग, रीति-वृत्ति आदि ग्रहण करके उसके अनुरूप बनना या होना
  • वाक्य में प्रयोग - बाजारू लड़कों के साथ रहकर तुमने यह नई चाल पकड़ी है।
पकड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी वस्तु के सम्पर्क में आकर उसके प्रभाव से युक्त होना
  • वाक्य में प्रयोग - लकड़ी के कोयले की अपेक्षा पत्थर का कोयला देर से आँच पकड़ता है।
  • एक तरह का - प्रभावित होना
पकड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - जो छिपा हुआ हो या सबके सामने न आया हो उसे सबके सामने लाना
  • वाक्य में प्रयोग - उसका झूठ पकड़ा गया।
  • एक तरह का - लीक करना
पकड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - वेगपूर्वक आती हुई वस्तु को आगे बढ़ने से रोकना
  • वाक्य में प्रयोग - गोलकी ने गेंद को पकड़ा।
पकड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - भूत आदि की बाधा होना
  • वाक्य में प्रयोग - उसे इमली के पेड़ की भूतनी ने पकड़ा है।
  • समानार्थी शब्द - लगना , लागना
  • एक तरह का - घटना
पकड़ना
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - पकड़ने की क्रिया
  • वाक्य में प्रयोग - माँ ने बच्चे को पकड़ने के लिए हाथ बढ़ाया।
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - काम
पकड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - कहीं जाने के लिए किसी वाहन या रास्ते का उपयोग करना
  • वाक्य में प्रयोग - मुम्बई जाने के लिए मैंने दस बजे की ट्रेन पकड़ी। / हमने वहाँ जाने के लिए एक रिक्शा लिया।
  • समानार्थी शब्द - लेना
  • एक तरह का - उपयोग करना
पकड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - आक्रांत होना
  • वाक्य में प्रयोग - मुझे एक गंभीर संक्रामक रोग ने पकड़ा है।
  • समानार्थी शब्द - जकड़ना
  • एक तरह का - होना
पकड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी बात आदि में आगे बढ़े हुए के बराबर या पास हो जाना
  • वाक्य में प्रयोग - दो साल से फेल हो रहे बड़े भाई को उसकी छोटी बहन ने पकड़ लिया।
  • एक तरह का - होना
पकड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - कुछ करते हुए को कोई विशेष बात आने पर रोकना
  • वाक्य में प्रयोग - निरीक्षक ने नक़ल करते हुए परीक्षार्थी को पकड़ा। / उसने मेरी चोरी पकड़ ली।
  • एक तरह का - रोकना
पकड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी बात आदि को जान लेना
  • वाक्य में प्रयोग - मोहन समझ गया कि गलती उसी की है।
  • समानार्थी शब्द - समझना
  • एक तरह का - जानना
  • प्रकार - अर्थ लगाना , पहुँचना
पकड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - गोंद आदि लसीली चीज़ों से दो वस्तुओं का आपस में जुड़ना
  • वाक्य में प्रयोग - काग़ज़ लकड़ी पर चिपक गया।
  • समानार्थी शब्द - चिपकना
  • एक तरह का - सटना
पकड़ना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी की इच्छा के विरुद्ध उसे वश में करना
  • वाक्य में प्रयोग - आतंकवादियों ने पर्यटकों को कैद किया।
  • समानार्थी शब्द - कैद करना , बंदी बनाना
  • एक तरह का - अधीन करना
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay