-
परिभाषा - वह मिट्टी जिसमें लवण की अधिकता हो
- वाक्य में प्रयोग -
नोनचे में सब फसलें नहीं उग सकतीं।
- समानार्थी शब्द -
नोनी मिट्टी
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
मिट्टी
-
परिभाषा - वह अचार जो अत्यधिक नमक के संयोग से बनाया गया हो
- वाक्य में प्रयोग -
माँ आम का नोनचा बना रही है।
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
अचार
-
परिभाषा - नमक मिली हुई बादाम की गिरी
- वाक्य में प्रयोग -
उसने चाय के साथ कुछ नमकीन और नोनचे लिए।
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
बादाम
-
परिभाषा - आम की फाँकों का वह अचार जो केवल नमक डालकर बनाया जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
मानसी नोनचा चूस रही है।
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
अचार