-
परिभाषा - ऊपर से नीचे की ओर लाना
- वाक्य में प्रयोग -
मोहन ट्रक से सामान उतार रहा है ।
- समानार्थी शब्द -
अवतारना
- क्रिया के प्रकार -
सरल क्रिया
- मूल शब्द -
उतार
- प्रत्यय -
ना
- संक्रामिता -
सकर्मक
- एक तरह का -
लाना
-
परिभाषा - लिखावट,चित्र आदि का जैसा है वैसा ही रूप बनाना
- वाक्य में प्रयोग -
विद्यार्थी ने श्यामपट्ट पर लिखे प्रश्नों को अपनी पुस्तिका में उतारा ।
- समानार्थी शब्द -
प्रतिरूप बनाना ,
नकल करना ,
नक़ल करना
- एक तरह का -
काम करना
- प्रकार -
टीपना
-
परिभाषा - लिपटी हुई या ऊपरी वस्तु को अलग करना
- वाक्य में प्रयोग -
माँ डोरी पर लगे हुए कपड़े उतार रही है।
- समानार्थी शब्द -
उधेड़ना
- क्रिया के प्रकार -
प्रेरणार्थक क्रिया
- मूल शब्द -
उतार
- प्रत्यय -
ना
- संक्रामिता -
सकर्मक
- एक तरह का -
अलग करना
-
परिभाषा - आग पर वस्तुएँ पकाकर तैयार करना
- वाक्य में प्रयोग -
आप पाँच मिनट रुकिए मैं अभी ही कुछ पूरियाँ उतारती हूँ ।
- एक तरह का -
बनाना
-
परिभाषा - ऊपर से नीचे की ओर लाने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
कोहरे के कारण हवाई जहाज उतारने में कठिनाई हो रही है ।
- समानार्थी शब्द -
अवतारण
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
क्रिया
-
परिभाषा - चुनाव, खेल, आदि में उम्मीदवार या प्रतियोगी को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चुनना या भेजना
- वाक्य में प्रयोग -
काँग्रेस ने विधान सभा चुनाव के लिए दस उम्मीदवार खड़े किए हैं । / कोच ने घायल खिलाड़ी के स्थान पर नए खिलाड़ी को मैदान में उतारा ।
- समानार्थी शब्द -
खड़ा करना
- एक तरह का -
चुनना