-
परिभाषा - कुछ स्थानों में मृतक के दाह-कर्म के दूसरे, तीसरे या चौथे दिन श्मशान में जाकर उसकी अस्थियाँ चुनने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
वह उठावनी के तुरंत बाद काम पर चला गया ।
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- एक तरह का -
काम
-
परिभाषा - किसी के मरने के दूसरे या तीसरे दिन बिरादरी के लोगों का इकट्ठा होकर कुछ रस्म और लेने-देन करने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
आज रामू की उठावनी के लिए गाँव जाना है ।
- समानार्थी शब्द -
उठौनी
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- एक तरह का -
काम
-
परिभाषा - वह धन जो किसी फसल की पैदावार खरीदने के लिए पेशगी दिया जाय
- वाक्य में प्रयोग -
सेठ ने किसान को उठौनी के पाँच हज़ार रुपए दिए ।
- समानार्थी शब्द -
उठौनी
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- एक तरह का -
धन-दौलत
-
परिभाषा - वह धन या अन्न जो किसी देवता की पूजा के लिए अलग रखा जाय
- वाक्य में प्रयोग -
यजमान ने उठौनी को पंडित के घर पहुँचवाया ।
- समानार्थी शब्द -
उठौनी
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- एक तरह का -
पूजन सामग्री
-
परिभाषा - उठने या उठाने की क्रिया या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
खलिहान के धान की उठौनी के लिए पाँच आदमियों की ज़रूरत है ।
- समानार्थी शब्द -
उठौनी ,
उठवाई
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- एक तरह का -
क्रिया
-
परिभाषा - उठाने अथवा उठाकर रखने की मज़दूरी
- वाक्य में प्रयोग -
धान उठवैया लोग उठौनी लेने आए हैं ।
- समानार्थी शब्द -
उठौनी ,
उठवाई
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- एक तरह का -
मजदूरी