हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
उखरना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी कारण से मिलने-जुलने, रहने-बैठने आदि के स्थान से हटकर लोगों का इधर-उधर या तितर-बितर होना
  • वाक्य में प्रयोग - यहाँ से साधु-मंडली का डेरा-डंडा कब का उखड़ गया है।
  • समानार्थी शब्द - उखड़ना
  • एक तरह का - होना
उखरना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - पहले की अच्छी दशा या स्थिति में बाधा या व्यतिक्रम होना
  • वाक्य में प्रयोग - अब यहाँ से हमारा मन उखड़ गया है। / सेठ करोड़ीमल की बाजार से साख उखड़ गई है।
  • समानार्थी शब्द - उखड़ना
  • एक तरह का - होना
उखरना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - बँधा हुआ क्रम, तार या सिलसिला इस प्रकार भंग होना कि विरसता उत्पन्न हो
  • वाक्य में प्रयोग - गाते-गाते गवैये की साँस उखड़ रही थी। / भागते-भागते घोड़े की चाल उखड़ गई और वह पीछे रह गया।
  • समानार्थी शब्द - उखड़ना
  • एक तरह का - होना
उखरना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - जिनकी जड़ या नीचे वाला भाग जमीन के अंदर कुछ दूर तक गड़ा, जमा या फैला हो उनका अपने मूल आधार या स्थान से हटकर अलग होना
  • वाक्य में प्रयोग - प्रतिवर्ष वर्षा के मौसम में आँधी-तूफान से कई पेड़ उखड़ते हैं।
  • समानार्थी शब्द - उखड़ना , उन्मूलित होना
  • एक तरह का - होना
उखरना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - सिलाई, बुनाई के टाँके अलग होना
  • वाक्य में प्रयोग - इस पैंट की सिलाई उधड़ गई है।
  • समानार्थी शब्द - उधड़ना , उखड़ना , निकलना , खुलना , उचड़ना
  • एक तरह का - निकलना
उखरना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - मिली, सटी या लगी हुई चीज़ आदि का अलग होना
  • वाक्य में प्रयोग - कमीज़ का बटन निकल गया है। / क़िताब के पन्ने निकल रहे हैं। / सीलन के कारण दीवार का सीमेंट उधड़ रहा है।
  • समानार्थी शब्द - निकलना , अलग होना , पृथक होना , टूटना , उधड़ना
  • एक तरह का - होना
  • प्रकार - छूटना , खुलना , उधड़ना , नुचना
उखरना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - क्रोध से भर जाना
  • वाक्य में प्रयोग - पसंदीदी चीज़ न मिलने के कारण वह रिसिया गया। / झुठी बात सुनकर वह आग बबूला हुआ।
  • समानार्थी शब्द - रिसियाना , आग बबूला होना , भड़कना , भड़क जाना , गुस्सा आना
  • एक तरह का - होना
  • प्रकार - चिढ़ना , किटकिटाना , आँख तरेरना , नाक पर गुस्सा रहना , चिड़चिड़ाना , आग-बबूला होना , गुस्से की लहर दौड़ना
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay