-
परिभाषा - ठठेरों का एक औज़ार जो लोहे या पीतल का होता है
- वाक्य में प्रयोग -
ठठेरा अंकुसी से भट्ठी की राख निकाल रहा है।
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- एक तरह का -
औजार
-
परिभाषा - फल तोड़ने की लग्गी के सिरे पर बँधी छोटी सी लकड़ी
- वाक्य में प्रयोग -
माली अंकुसी में आम फँसाकर तोड़ रहा है।
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- एक तरह का -
वस्तु-भाग
-
परिभाषा - नारियल के भीतर गरी निकालनेवाला एक औज़ार जिसका सिरा नुकीला होता है
- वाक्य में प्रयोग -
नारियलवाला अपनी अंकुसी ढूँढ रहा है।
- समानार्थी शब्द -
सूजा
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- एक तरह का -
औजार
-
परिभाषा - भट्टी के अंगारों को हिलाने या ऊपर नीचे करने का औजार
- वाक्य में प्रयोग -
लोहार कुरेदनी से भट्टी की आग को कुरेद रहा है।
- समानार्थी शब्द -
कुरेदनी ,
कुरेलनी
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- शब्द-विन्यास विविधता -
अँकुसी
- एक तरह का -
औजार
-
परिभाषा - कोई चीज फँसाने या टाँगने आदि के लिए बना हुआ लोहे आदि का टेढ़ा काँटा
- वाक्य में प्रयोग -
उसने गिरे हुए कपड़े को अँकुसी से उठाया।
- समानार्थी शब्द -
अँकड़ी ,
अँकसी ,
आँकड़ा ,
लकसी
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- शब्द-विन्यास विविधता -
अँकुसी
- एक तरह का -
औजार
- प्रकार -
गिरदाली ,
मूना